शादी के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की पहली एड देखकर आपको उनसे दोबारा प्यार हो जायेगा !
Updated : April 01, 2019 02:14 PM ISTरणवी सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की तस्वीरें देखकर कई फैंस ने ख़ुशी के आंसू बहाए थे। रणवीर और दीपिका पिछले 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और इन दोनों ने अपनी निजी ज़िन्दगी को सभी से दूर रखा था। हालाँकि हम सभी देख सकते थे कि रणवीर सिंह, दीपिका के दीवाने हैं। रणवीर समय-समय पर दीपिका के लिए अपना प्यार जताते ही थे और उनका अवार्ड शो में अपने गुठनों के बल बैठ जाना और दीपिका की तारीफ करना सबकुछ बेहद क्यूट था।
अब इन दोनों की शादी के बाद दीपिका और रणवीर ने अपना पहला विज्ञापन किया है, जो कि लॉयड एसी के लिए है। इस एड में आप दोनों को सोफे पर बैठे बातें करते देख सकते हैं। रणवीर, दीपिका से कहते हैं कि अच्छा हुआ हमने शादी कर ली क्योंकि एक बॉयफ्रेंड को बहुत मेहनत करनी पड़ती है। शादी के बाद आदमी को कोई एक्स्ट्रा एफर्टस नहीं करने पड़ते। इससे नाराज़ होकर दीपिका कमरे से उठकर बेडरूम की ओर चली जाती हैं, वहीं रणवीर दूसरे कमरे में उनके लिए एसी चलाते हैं, जिससे दीपिका के लिए बेडरूम ठंडा हो जाए और वो चैन से सो पायें। इसपर दीपिका खुश होती हैं और रणवीर कहते हैं कि वो पति होने के नाते हमेशा उनका ध्यान रखेंगे।
इस एड को देखकर आपका दिल दीपिका और रणवीर पर एक-बार फिर आ जायगा। देखिये ये एड यहाँ -
बता दें कि दीपिका और रणवीर की शादी इटली के लेक कोमो में हुई थी, जहाँ इन दोनों के परिवार मौजूद थे। रणवीर ने बताया था कि दीपिका की अपनी शादी को लेकर जो भी इच्छाएं थीं और उन दोनों ने मिलकर पूरी की। दीपिका ने अपनी शादी जैसी सोची थी रणवीर ने सबकुछ वैसा ही किया।