खुद को 'फ़नी' बताते हुए प्रियंका चोपड़ा फैन्स को दे रही हैं ज़िन्दगी के 5 बड़े सबक, देखें वीडियो !
प्रियंका चोपड़ा फैन्स को दे रही हैं ज़िन्दगी के 5 बड़े सबक
Updated : June 15, 2019 11:53 AM ISTप्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन मैगज़ीन इनस्टाइल के फोटोशूट से अपना एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में वो अपने फैन्स को ज़िन्दगी पर 5 बड़ी सीख दे रही हैं। अपने फैशन को ज़िन्दगी की फिलोसोफी से जोड़ते हुए प्रियंका ने, फोटोशूट की अपनी अलग-अलग आउटफिट पर 5 अलग बातें कहीं।
वीडियो की शुरूआत में प्रियंका ने डिज़ाइनर अनीता डोगरा का लहंगा पहना है, इस पर प्रियंका कह रही हैं, ‘हमेशा अपनी स्कर्ट से बड़े रहिए।’
आगे बढ़ते हुए प्रियंका दूसरी टिप देती हैं, यहाँ प्रियंका ने तरुण तहिलियानी की डिजाईन की हुई साड़ी पहनी है, बिना ब्लाउज के। प्रियंका कहती हैं, ‘आपके पास छिपाने लायक कुछ नहीं होना चाहिए।’
अपना तीसरा पॉइंट प्रूव करते वक़्त प्रियंका ने एक खूबसूरत ब्रेसलेट के साथ सब्यासाची की डिजाईन की हुई साड़ी पहनी है, और वो कह रही हैं, ‘साड़ी, नॉट सॉरी।’
प्रियंका की चौथी टिप और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग है। एक छोटी ब्लैक ड्रेस पहने प्रियंका कहती हैं, ‘मेक सम नॉइस’ और कैमरा प्रियंका के पैरों में बंधे घुंघरू पर फोकस हो जाता है, जिन्हें खनकाकर प्रियंका शोर पैदा करती हैं।
वीडियो ख़त्म करते हुए प्रियंका कहती हैं, ‘जब डिफ़रेंस हो, तो उसपर पिच लगाइए ! सो फ़नी, मैं बहुत फ़नी हूं !’
देखें वीडियो:
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >5 life lessons with yours truly ? (I'm so funny) haha
— PRIYANKA (@priyankachopra) June 14, 2019
Check out a copy of @InStyle July 2019 on stands today pic.twitter.com/N8NfQyIUgd
हाल ही में प्रियंका ने इस फोटोशूट से तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें साड़ी के साथ ब्लाउज न पहनने के लिए उन्हें ट्रोल किया गया था। कहा गया कि ‘उन्होंने साड़ी की शालीनता को सम्मान नहीं दिया।’
undefined src="https://www.instagram.com/embed.js" >
प्रियंका का फोटोशूट करने वाले फोटोग्राफर तहिलियानी ने इसपर कहा, ‘इसमें कुछ भी अश्लील नहीं है। बल्कि, चोली न इस्तेमाल करना इसे एक ग्लोबल स्टेटमेंट बनाता है। एक मेनस्ट्रीम फैशन मैगज़ीन के लिए खूबसूरत भारतीय सुंदरी से, मॉडर्न देवी तक का प्रियंका का बदलाव, दिखाता है कि वो कितनी वर्सटाइल हैं।’