राज कुंद्रा केस में खुलासा, व्हाट्सग्रुप ग्रुप में हो रही थी पोर्नोग्राफी फिल्मों और बिज़नस बढ़ाने की चर्चा
राज कुंद्रा केस में व्हाट्सग्रुप चैट का खुलासा
Updated : July 20, 2021 09:07 PM ISTशिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को सोमवार शाम पोर्नोग्राफी फिल्में बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आज उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। राज को 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। अब ताजा ख़बरों की माने तो राज के नाम का खुलासा एक व्हाट्सग्रुप ग्रुप से हुआ है। इस ग्रुप का नाम 'H' बताया जा रहा है। इस ग्रुप में राज और उनके अन्य चार साथी के होने की खबर है।
बताया जा रहा है कि इस व्हाट्सग्रुप ग्रुप ने पोर्न फिल्मों से जुड़े बिज़नस पर बात की जाती थी। क्राइम ब्रांच के हाथों इस ग्रुप की चैट लग गई है जिसमें मार्केटिंग, सेल्स और मॉडल्स की पेमेंट को लेकर बात की गई है। रेवेन्यू को कैसे बढ़ाया जाये जैसे मुद्दों पर बात की गई है।
#UPDATE | Mumbai: Actress Shilpa Shetty's husband & businessman Raj Kundra and one Ryan Tharp sent to Police Custody till 23rd July.
— ANI (@ANI) July 20, 2021
पोर्नोग्राफी मामले में इस साल फ़रवरी में राज के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, जिसके बाद क्राइम ब्रांच मामले की जांच में लगी हुई थी। अब बताया जा रहा है कि राज के खिलाफ उन्हें बड़े सबूत मिले हैं। क्राइम ब्रांच की तरफ से ये भी बताया गया है कि राज ही इसके मास्टरमाइंड हो सकते हैं।
View this post on Instagram
खबरों की माने तो राज ने केंद्रिन नाम की कंपनी शुरू की जिसका रजिस्ट्रेशन यूके में किया गया था। ये कंपनी OTT प्लेटफार्म पर अश्लील कंटेंट पब्लिश करती थी। राज के परिवार के सदस्य ही इस कंपनी के डायरेक्टर्स थे। इस कंपनी सर्वर पर मुंबई, दिल्ली या भारत के अन्य जगहों पर शूट किये गये अश्लील वीडियो अपलोड कर उन्हें वी ट्रांसफर के जरिये दूसरे जगह भेजा जाता था। क्राइम ब्रांच के मुताबिक इस बिज़नस में राज ने 10 करोड़ रूपये लगाए हैं। उमेश कामत नाम के शख्स ने गिरफ़्तारी के बाद राज और कंपनी से जुड़ी सारी सच्चाई क्राइम ब्रांच को बता दी। अब अगर राज दोषी पाए गए तो उन्हें 5 से 7 साल की सजा हो सकती है।