सलमान के टेढ़े-मेढ़े साइकिल चलाने पर गुस्सा हुए ट्विटर यूजर, मुंबई पुलिस को किया मेंशन !
सलमान के टेढ़े-मेढ़े साइकिल चलाने पर गुस्सा हुए ट्विटर यूजर
Updated : June 27, 2019 03:09 PM ISTसलमान खान पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बहुत सारे वीडियो शेयर कर रहे हैं। कभी जिम, कभी स्विमिंग पूल, तो कभी फैमिली के साथ मज़े करते हुए, सलमान का सोशल मीडिया प्रेजेंस बहुत तगड़ा हो गया है। लेकिन अपने लेटेस्ट वीडियो के लिए सलमान ट्रोल हो रहे हैं और इतना ही नहीं लोगों ने इस वीडियो के रिप्लाई में मुंबई पुलिस को भी मेंशन कर दिया है।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Time flies v fast. . Learn how to appreciate it pic.twitter.com/cpcrF2YDVf
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 26, 2019
दरअसल, बुधवार को सलमान ने मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। एक तरफ लोगों को सलमान की फिटनेस और साइकिलिंग करना पसंद आया, तो वहीँ कुछ ट्विटर यूजर इससे भड़क गए। लोगों ने कमेन्ट करते हुए पॉइंट आउट किया कि सलमान ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था और वो कहीं भी कभी भी लेन बदल रहे थे और टेढ़े-मेढ़े स्टाइल में साइकिल चला रहे थे।
इस बात से कई ट्विटर यूजर्स को गुस्सा आ गया। उन्होंने सलमान को ट्रैफिक रूल्स तोड़ने के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने तो मुंबई पुलिस को टैग करते हुए, सलमान के हेलमेट न पहनने को पॉइंट आउट किया। अब सलमान के इस act पर मुंबई पुलिस क्या रियेक्ट करती है ये देखने लायक होगा।