बर्थडे गर्ल कंगना रनौत ने शहीद दिवस पर गाना गा कर दिया शुभकामनाओं का धन्यवाद!
बर्थडे गर्ल कंगना रनौत ने शहीद दिवस पर गाया गाना
Updated : March 23, 2020 02:08 PM ISTबॉलीवुड की ‘क्वीन’ और ‘रिवॉल्वर रानी’ कंगना रानौत आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड की ‘धाकड़’ एक्ट्रेस कंगना फ़िलहाल कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए, हम सब की ही तरह, अपने घर में हैं। कंगना अपने परिवार के साथ जो जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाली हैं। कंगना की बहन और मैनेजर रंगोली ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कंगना एक खूबसूरत पिंक साड़ी में हैं और बर्थडे विश करने वालों का शुक्रिया अदा कर रही हैं। लेकिन कंगना का इस बात पर ध्यान ज्यादा लग रहा है कि आज शहीद दिवस भी है। आज ही के दिन आज़ादी की लड़ाई के दौरान भारत के 3 महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दी गई थी। कंगना ने अपने वीडियो में न सिर्फ़ लोगों को बर्थडे विश करने के लिए धन्यवाद दिया, बल्कि शहीद दिवस को देखते हुए गाना भी गाया। वैसे, कंगना को गाना गाते देखना काफी रेयर है। यहां देखिए कंगना का वीडियो:
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Dear friends Kangana thanking you all for wishing her on her Birthday also she sang few lines for our Martyrs, Jai Hind ? pic.twitter.com/g1Ur65QLCE
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) March 23, 2020
इससे पहले कंगना की बहन रंगोली ने सुबह-सुबह ही अपनी ‘छोटू’ को ट्विटर पर बर्थडे विश किया था।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Happy birthday Chotu( on the left side typical summer evening back in the 90’s Papa getting home work done, we look very calm but deep down even our bone marrow’s trembling??❤️... pic.twitter.com/1brwHlnHgv
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) March 23, 2020
रंगोली ने बर्थडे विश करते हुए बचपन की एक फोटो शेयर की जिसमें वो तीनों भाई-बहन अपने पापा के साथ बैठे नज़र आ रहे हैं। रंगोली ने ये भी बताया कि उन तीनों को ही अपने पापा से बहुत डर लगता था।