वरुण धवन को अर्जुन, नोरा और बॉलीवुड सेलेब्स ने किया बर्थडे विश; फैन्स के साथ ऐसे करेंगे सेलिब्रेट!
वरुण धवन को अर्जुन कपूर, नोरा फतेही ने किया बर्थडे विश
Updated : April 24, 2020 09:45 AM ISTबॉलीवुड के यंग स्टार वरुण धवन आज अपना 33वां बर्थडे मना रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री से उनके हैप्पी बर्थडे के लिए विशेज आनी शुरू हो गई हैं। बॉलीवुड एक्टर और वरुण के अच्छे दोस्त, अर्जुन कपूर ने उन्हें बड़े ख़ास अंदाज़ में बर्थडे विश किया। अर्जुन ने लिखा, ‘बैड बॉयज फॉर लाइफ (वैसे इस केस में बैड हेयरकट है!)’
अर्जुन ने वरुण को, ‘बेहतरीन कंटेंट मेकर, नया रैपर और हमेशा के लिए नटखट बालक’ कहा। मानना पड़ेगा अर्जुन ने एकदम प्रॉपर सच्चे दोस्त की तरह बर्थडे विश किया है। ‘स्ट्रीट डांसर 3’ में वरुण के साथ अपनी ‘गर्मी’ का जलवा दिखा चुकीं नोरा फतेही ने भी उन्हें बर्थडे विश किया। नोरा ने वरुण को विश करते ही अपने इन्स्टाग्राम पर स्टोरी लगाई, जिसमें वरुण और नोरा दोनों के चेहरे पर स्टीकर लगे हैं और उन्हें ‘हैप्पी बर्थडे’ कहा।
इधर वरुण ने ट्विटर पर बताया है कि वो अपना बर्थडे कैसे ख़ास बनाने वाले हैं। वरुण ने बताया कि अपने बर्थडे के दिन यानी आज, शाम को 4 बजे से वो इन्स्टाग्राम पर लाइव आएँगे और फैन्स के सभी सवालों का जवाब देंगे। इतना ही नहीं वरुण ने कहा कि वो कुछ फैन्स से लाइव चैट भी करेंगे।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Send in ur questions I shall be answering them. I get the fact that we all can’t be there together but I ain’t gonna leave a chance to entertain u all sab poochlo might also take some of u guys live with me pic.twitter.com/3S27TGUcsT
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) April 23, 2020
ये जानकारी शेयर करते हुए वरुण ने कहा, ‘मैं ये बात जानता हूं कि इस माहौल में हां सब साथ नहीं हो सकते, लेकिन मैं आपको एंटरटेन करने का कोई चांस नहीं छोडूंगा।’ वरुण ने सबसे पहले घरवालों के साथ केक काट के बर्थडे मनानं शुरू किया। देखिए तस्वीरें:
बर्थडे मनाते वरुण
वरुण का केक
करण जौहर की विश
'ऑक्टोबर' को-स्टार बनिता संधू की वरुण के लिए विश
सोफी चौधरी की विश
नोरा फतेही की विश