विडियो: फिल्म गली बॉय के असली हिप हॉप को सुनकर आप रणवीर सिंह के रैप की दाद देंगे !
Updated : January 04, 2019 01:38 PM ISTरणवीर सिंह इस समय बॉलीवुड में सफलता के शिखर पर हैं। उनकी पिछली फिल्म सिम्बा सुपरहिट हुई और अब उनकी अगली फिल्म गली बॉय भी जल्द रिलीज़ होने वाले है। रणवीर इस फिल्म में एक रैपर का किरदार निभा रहे हैं और इस फिल्म का ट्रेलर बहुत जल्द आने वाला है। फिल्म के ट्रेलर का ऐलान आज किया गया और इस ऐलान में फिल्म का एक छोटा सा टीज़र शेयर किया गया, जिसमें रणवीर भंयकर रैप कर रहे हैं।
विडियो में आप रणवीर को मुंबई की संकरी गलियों में रणवीर को घूमते, घर में और लोगों के बीच रैप गाते सुनेंगे। इसमें आलिया भट्ट और कल्कि केकला भी हैं। आलिया इस टीज़र में काफी अच्छी लग रही हैं और उनके किरदार में काफी लेयर्स हैं। वे एक सीधी साधी दिखने वाली लड़की है, जो ज़रूरत पड़ने पर लड़ाई के लिए भी तैयार हो जाती हैं। वहीं कल्कि एक ऐसी लड़की लग रही हैं, जिसे दुनिया की कोई चिंता नहीं है।
रणवीर सिंह के रैप की बात करें तो आप इसकी दाद देंगे। असली देसी हिप हॉप का फील आपको रणवीर के बोल सुनकर आएगा। साथ ही उनका अंदाज़ भी बढ़िया है। देखिये ये विडियो यहाँ -