'पछताओगे' गाने के टीजर में दिखा विक्की कौशल का दर्द और नोरा की दिलकश अदाएं!
'पछताओगे' गाने के टीजर में दिखा विक्की कौशल का दर्द और नोरा की दिलकश अदाएं!
Updated : August 21, 2019 05:04 PM ISTविक्की कौशल और नोरा फतेही स्टारर एक गाने का बड़े दिनों से इंतजार हो रहा है, जिसका टीजर आज आ गया है। जिस तरह गाने का नाम है 'पछताओगे', उसी तरह के टीजर में इमोशन्स भी नजर आ रहे हैं। देखकर पता चल रहा है कि विक्की और नोरा पहले एक दूसरे के प्यार में होते हैं और बाद में नोरा, विक्की को धोखा दे देती हैं।
विक्की और नोरा की ये बेमिसाल जोड़ी हमें पहली बार देखने को मिल रही है। अगर आप विक्की के फैन हैं तो उनका दर्द इस टीजर में देखकर आपको नोरा से नफरत भी सकती है। नोरा को एक डांसर के तौर पर दिखाया गया है और वो भी अपने दिलकश अंदाज में नजर आ रही हैं।
इस टीजर में सिर्फ म्यूजिक ही सुनाई देगा। 23 अगस्त को जब ये पूरा गाना आएगा तब आप अरिजीत सिंह की आवाज में इसे सुन पाएंगे। इसके अलावा इस गाने को एक तिकड़ी ने बनाया है जो पंजाबी गानों के लिए जानी जाती है।
ये हैं 'पछताओगे' गाने को लिखने और कंपोज करने वाले जानी, म्यूजिक देने वाले ब्री प्रैक। इनका आपने केसरिया फिल्म से तेरी मिट्टी में मिल जाऊं गाना भी सुना होगा। इसके अलावा तीसरे हैं अरविंदर खैरा। जो इस म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर हैं। इन तीनों ने 'मन भरैया', 'किस्मत', 'क्या बात ए', 'यार नी मिलेया' जैसे हिट गाने साथ में दिए हैं।
अब अरिजीत सिंह और ये तिकड़ी मिलकर 23 अगस्त को जो कुछ भी पेश करने वाले हैं। उसकी झलक देखकर तो हरकोई बेसब्री से इंतजार ही कर सकता है। आप इस गाने का टीजर यहां देख सकते हैं।