Cannes 2018: कान्स के रेड कारपेट पर जलवे बिखेरती नज़र आयीं दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत !
Updated : May 11, 2018 04:14 PM ISTफ्रांस के कान्स शहर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल यानी कान्स फिल्म फेस्टिवल 2018 की शुरूआत हो गयी है। 9 मई को बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत इस फेस्टिवल के रेड कारपेट पर वॉक करने के लिए उतरीं। इन दोनों की एक झलक हम सभी पहले ही देख चुके थे और इनके रेड कारपेट पर उतरने का इंतज़ार सभी बेसब्री से कर रहे थे।
दीपिका ने हाल ही में अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हुए मेट गाला 2018 के रेड कारपेट पर वॉक कर सभी को अपना दीवाना बना लिया था। अपने लाल अट्लिएर गाउन में दीपिका बला की खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन कान्स के रेड कारपेट पर दीपिका का लुक एकदम अलग ही नज़र आया। दीपिका ने लोरियाल पेरिस के लिए रेड कारपेट पर वॉक किया और कान्स के लिए डिज़ाइनर ज़ुहैर मुराद के न्यूड ड्रेस को चुना। इसके अलावा उन्होंने एक फ्लोरल ड्रेस भी पहनी। उनके सभी लुक्स ट्रांसपेरेंट थे।
वहीं कंगना रनौत ने भी ज़ुहैर मुराद के गाउन को चुना और उन्होंने ने भी ट्रांसपेरेंट लुक अपनाया। हालांकि उनका लुक दीपिका से काफी अलग था। कंगना कान्स में रेगूस इंडिया, अल्कोहल ब्रांड के लिए वॉक कर रही हैं। देखिये दीपिका और कंगना के खूबसूरत लुक्स को यहां -