लाल सिंह चड्ढा: आमिर खान ने शेयर किया फर्स्ट लुक, फैन्स को कहा 'सत श्री अकाल'!
लाल सिंह चड्ढा: आमिर खान ने शेयर किया फर्स्ट लुक
Updated : November 18, 2019 11:21 AM ISTआमिर खान की अगली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा को लेकर लोग बहुत एक्साइटेड हैं। ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग कुछ ही दिन पहले चंडीगढ़ में शुरू हुई और फिल्म की टीम ने एक शानदार पार्टी कर के नए प्रोजेक्ट का आगाज़ किया। आपको बता दें कि आमिर खान की ये फिल्म ऑस्कर जीतने वाली हॉलीवुड फिल्म ‘फ़ॉरेस्ट गम्प’ का हिंदी रीमेक है।
कुछ ही दिन पहले ही फिल्म के सेट से आमिर खान का लुक लीक हुआ था और तभी से जनता आमिर के ऑफिशियल फर्स्ट लुक का इंतज़ार कर रही थी। और ऐसा लग रहा है कि आमिर ने जनता की सुन ली है। आमिर ने ट्विटर पर ‘लाल सिंह चड्ढा’ का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया। लुक शेयर करते हुए लिखा, ‘सत श्री अकाल जी, माइसेल्फ लाल...न लाल सिंह चड्ढा।’ यहाँ देखिए आमिर का ट्वीट:
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Sat Sri Akaal ji, myself Laal...Laal Singh Chaddha.? pic.twitter.com/aXI1PM8HIw
— Aamir Khan (@aamir_khan) November 18, 2019
‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर एक सरदार का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने इससे पहले एक ऐड में बूढ़े सरदार जी का किरदार निभाया था, लेकिन इस बार उनका लुक बहुत अलग है और हमें तो बहुत पसंद सा रहा है। उम्मीद करते हैं कि आमिर रिलीज़ से पहले और भी तस्वीरें रिलीज़ करेंगे। ‘लाल सिंह चड्ढा’ क्रिसमस 2020 पर रिलीज़ होगी।
आमिर खान के साथ फिल्म में करीना कपूर लीड रोल में होंगी। करीना ने पहले बताया था कि बॉलीवुड में उन्होंने पहली बार इस रोल के लिए ऑडिशन दिया है। ‘3 इडियट्स’ में आमिर और करीना के साथ काम कर चुकीं मोना सिंह भी ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नज़र आएंगी।