सलमान के साथ कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी पनवेल फार्म हाउस पर फंसीं!
सलमान के साथ कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी पनवेल फार्म हाउस पर फंसीं!
Updated : April 17, 2020 05:42 PM IST‘दबंग 3’ में सलमान खान ने कहा था ‘कुछ दिन बिता लो हमारे साथ, सब समझ आ जाएगा कि हम क्या करते हैं और क्यों करते हैं।’ लेकिन सालों बाद भी नहीं समझ पा रहे कि सलमान कब क्या कर दें। सलमान खान लॉकडाउन के बीक अपने पनवेल वाले फार्म हाउस पर फंसे हैं, ये सबको पता है। वहां से सलमान जनता को सोशल मीडिया पर खूब प्यारे-प्यारे वीडियो और फ़ोटोज़ शेयर कर के जनता के नाम सन्देश दे रहे हैं। ये भी सबको पता है। तो सवाल ये है कि आज क्या पता चला है? तो सर, पता चला है कि सलमान भाई के साथ फार्म हाउस पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड युलिया वेंतूर भी हैं। जी हां!
सलमान खान के साथ फार्म हाउस पर उनकी बहन अर्पिता की फैमिली और सोहेल खान के बेटे भी फंसे हुए हैं, ये सब भी हम आपको बता चुके हैं। लेकिन ये कतई नया खुलासा है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ सलमान खान के साथ उनके पनवेल फार्म हाउस पर कोई 20 लोग फंसे हैं। बताया जा रहा है कि सलमान मार्च में डायरेक्टर मीनावाला के साथ ‘मुलशी पैटर्न’ फिल्म के रीमेक की स्क्रिप्ट डिस्कस करने गए थे। फिल्म में उनके जीजा आयुष शर्मा लीड रोल में होंगे। लेकिन इस बीच लॉकडाउन हो गया और ये सब लोग फार्म हाउस पर ही फंस गए। सलमान की दूसरी बहन अलविरा और उनके पति अतुल अग्निहोत्री भी एक हफ़्ते की छुट्टियां मनाने फार्म हाउस गए थे। लेकिन लॉकडाउन के बीच ये लोग भी वहीं फंसे हैं।