सलमान ने शेयर किया प्रियंका और दीपिका के साथ IIFA 2017 का फोटो, कन्फ्यूज़ हुए फैन्स !
सलमान ने शेयर किया प्रियंका और दीपिका के साथ IIFA 2017 का फोटो
Updated : August 18, 2019 06:14 PM ISTसलमान खान क्या करते हैं, क्ल्यों करते हैं, ये उनसे बेहतर कोई नहीं बता सकता! सलमान ने फिर ऐसा ही कुछ किया है जो फैन्स (और हमारी) समझ से बाहर है। सलमान को आज सुबह आइफा अवार्ड्स 2017 की बहुत तेज़ याद आई। अब जो होता है वो हुआ, उन्होंने आइफा अवार्ड्स 2017 से एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो परफॉर्म कर रहे हैं और लिखा, ‘याद है हम सबका मेड्रिड में आइफा 2017 का परफॉरमेंस? खूबसूरत यादें।।’
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Yaad hai hum sab ka IIFA 2017 performance in Madrid? Fond memories . . #MyIIFAMoment #iifa20 #IIFAhomecoming pic.twitter.com/Z7olWbC2QR
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) August 18, 2019
लेकिन जो चीज़ फैन्स की आँखों और दिमाग में अटक गई वो ये कि इस फोटो में सलमान के साथ प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण हैं। फैन्स के लिए ये चीज़ दिमाग से बाहर इसलिए है क्योंकि सलमान की फिल्म ‘भारत’ छोड़ने को लेकर सलमान उनसे कितना नाराज़ थे ये सभी ने उनके इंटरव्यूज में देखा है। इतना ही नहीं, सलमान और दीपिका में भी पंगे भरी बयानबाजी होती रही है।
दीपिका ने जब खुले में पहली बार अपने डिप्रेशन को लेकर बात की थी, उसके बाद सलमान ने अपने बयान में कहा था कि उनके पास डिप्रेशन जैसी लग्ज़री के लिए समय नहीं है। इसपर दीपिका खफा हो गयी थीं। अभी हाल ही में दीपिका ने सलमान का जवाब देते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि वो ऐसे बोल रहे हैं जैसे ये चॉइस से होने वाली समस्या है।
दीपिका ने आज तक सलमान के साथ काम नहीं किया है। और इन दोनों ने कभी एक दूसरे के साथ काम करने की कोई इच्छा भी नहीं जताई। ऐसे में अचानक से सलमान का इन दोनों के साथ फोटो शेयर करना सबकी समझ से बाहर है, बाकी तो बात ये है कि सलमान के एक्शन का मतलब सलमान ही जानते हैं।