इन 5 एक्सपेरिमेंट्स ने शाहिद कपूर को दिलाई बॉलीवुड में पहचान !
Updated : January 28, 2019 03:00 AM ISTसंजय लीला भंसाली की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘पद्मावत’ 25 जानवरी को रिलीज़ के लिए तैयार है और इस फिल्म के रिव्यू आने शुरू हो गए हैं। ‘पद्मावत’ के पहले ट्रेलर से लेकर इस फिल्म के प्रोमोज़ तक सबसे ज्यादा हाईलाइट दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को मिल रही थी। लेकिन अब जैसे ही ‘पद्मावत’ के रिव्यू आने शुरू हुए हैं ये बात सामने आने लगी है कि इस फिल्म में शाहिद कपूर की परफॉरमेंस भी बहुत शानदार है।
आपको बता दें कि शाहिद कपूर ‘पद्मावत’ में ‘महारावल रतन सिंह’ का किरदार निभा रहे हैं। इस रोल के लिए शाहिद ने कड़ी मेहनत से ट्रेनिंग की है और उन्होंने 40 दिन तक एक स्ट्रिक्ट डाइट भी मेंटेन की। अपने करियर की शुरूआत में ‘इश्क विश्क’ और ‘दिल मांगे मोर’ जैसी फ़िल्में करने वाले शाहिद कपूर की इमेज बॉलीवुड में ‘चॉकलेटी बॉय’ की बन गयी थी। लेकिन बाद में शाहिद कपूर ने ऐसी फ़िल्में की जिनसे उनकी इमेज पूरी तरह बदल गयी। आइये आपको बताते हैं शाहिद कपूर की ऐसी फ़िल्में जिनमें उन्होंने एक्सपरिमेंट किया और उनके नए अंदाज़ को बहुत पसंद किया गया:
1. कमीने
चॉकलेटी बॉय की इमेज में बंध चुके शाहिद कपूर को उनका पहला अलग रोल विशाल भारद्वाज ने दिया था। इस फिल्म में शाहिद ने दो जुड़वा भाइयों का रोल किया था। इस फिल्म में डबल रोल निभा रहे शाहिद दोनों ही किरदारों में बिलकुल अलग नज़र आ रहे। शाहिद की इस परफॉरमेंस को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों ने बहुत पसंद किया था।
2. हैदर
शाहिद को एक बार विशाल भारद्वाज की फिल्म में काम मिला और ये रोल शाहिद के करियर का अब तक का सबसे चैलेंजिंग रोल कहा जा सकता है। फिल्म की कहानी महान अंग्रेजी लेखक शेक्सपियर के नाटक ‘हैमलेट’ पर आधारित थी। तब्बू, के के मेनन और इरफ़ान खान जैसे जबरदस्त एक्टर्स के बीच शाहिद की परफॉरमेंस इतनी ज़बरदस्त थी कि इस फिल्म को ‘कल्ट’ माना जाता है। इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर को फिल्मफेयर का 'बेस्ट एक्टर' अवार्ड भी मिला था।
3. उड़ता पंजाब
अभिषेक चौबे की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में शाहिद ने एक रॉकस्टार का रोल किया था जिसे ड्रग्स की लत है। शाहिद कपूर के इस रोल को क्रिटिक्स और ऑडियंस ने बराबर पसंद किया और इस फिल्म में शाहिद के लुक को बहुत सारे लड़कों ने फॉलो किया। इस फिल्म के लिए शाहिद को फिल्मफेयर का 'बेस्ट एक्टर' (क्रिटिक्स चॉइस) अवार्ड मिला था।
4. रंगून
विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की जोड़ी एक बार फिर साथ आई और शाहिद ने एक बार फिर अपनी परफॉरमेंस से क्रिटिक्स का दिल जीत लिया। इस फिल्म में शाहिद ने भारत की आज़ादी के लिए लड़ रहे एक सैनिक का रोल किया। यह फिल्म तो हित नहीं हुई लेकिन शाहिद को उनकी एक्टिंग के लिए बहुत तारीफें मिली।
5. पद्मावत
शाहिद कपूर ने ‘पद्मावत’ में अपने रोल के लिए तलवारबाज़ी सीखी और राजस्थान के मिक्स-मार्शल आर्ट- मर्दानी खेल, के बेसिक्स भी सीखे। एक इंटरव्यू में शाहिद ने कहा था कि ये उनके फिल्म करियर का सबसे चैलेंजिंग रोल था। अब तक मिले 'पद्मावत' के रिव्यूज़ में शाहिद की परफॉरमेंस को बहुत पसंद किया जा रहा है।