रणबीर कपूर ने महेश भट्ट से माँगा बेटी आलिया का हाथ, जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं दोनों !
Updated : August 12, 2019 12:25 PM ISTरणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ी है। दोनों के अफेयर की खबरे तो काफी पहले से चल रहे हैं। लेकिन अब दोनों की शादी की खबर ने सुर्खियाँ बटोरी हुई है। खबरों की माने तो ये जोड़ी अगले साल 2020 में शादी के बंधन में बांध सकते हैं। उसका सबूत है हाल में हुई रणबीर और आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट की मुलाकात।
हाल में रणबीर ने आलिया के पापा से मुलाकात की। ये मुलाकात सिर्फ बातचीत के लिए ही नहीं बल्कि ऐसा कहा जा रहा है कि इस दौरान रणबीर ने महेश भट्ट से आलिया का हाथ माँगा है। मतलब बात साफ है अब कपूर परिवार में आलिया भट्ट दुल्हन बन कर आ सकती हैं।
पिछले दिनों खबरे ये भी आई थी कि आलिया भट्ट ने अपनी शादी के लहंगे के चलते डिज़ाइनर सब्यसाची से भी मुलाकात की थी। कहा जा रहा है कि अपने करियर की पीक टाइम में ही आलिया रणबीर के साथ शादी के बंधन में बंध सकती है। ये शादी बॉलीवुड की सबसे बड़ी शादी होने वाली है।