अर्जन कपूर ने पहली बार मलाइका को लेकर कही ये बात !
Updated : May 28, 2019 10:43 PM ISTअर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का नाम लम्बे वक़्त से एक दूसरे के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों के अफेयर की खबरों से लेकर शादी की न्यूज़ सुर्ख़ियों में बनी हुई है। कहा ये जा रहा है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। लेकिन अब अपने रिश्ते पर से चुप्पी तोड़ते हुए अर्जुन ने फिल्म फेयर को एक इंटरव्यू दिया था। अर्जुन ने इस इंटरव्यू में मलाइका से अपने रिश्ते और अपने फ़िल्मी करियर को लेकर काफी बातचीत की।
वैसे बता दें, फिल्म इंडिया’ज मोस्ट वांटेड’ की स्क्रीनिंग पर अर्जुन और मलाइका को पहली बार साथ पोज़ देते हुए देखा गया था। इस बार अर्जुन ने कहा 'हम इस तरह सामने आए क्योंकि मीडिया ने हमें सम्मान दिया। मीडिया इस बात को समझती है, वो इस बारे में काफी सम्मानजनक, इमानदार और सभ्य हैं। और इसी वजह हम सबके आने से कंफर्टेबल हुए। अगर आपको जानबूझकर कुछ भी बोलकर, लिखकर या कहकर परेशान किया जाता है या इसे लेकर कोई भी गंदगी होती है तो आप पीछे हट जाना सही समझते हैं, लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं हुआ।'
अर्जुन आगे कहा ‘हम कहीं भी जाते हैं तो पैपराजी को फोटोज देते हैं। उनसे बात करते हैं। मैंने उनसे कहा था कि आप घर के बाहर ना बैठा करें क्योंकि इससे लगता है कि हम कुछ छुपा रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं है। इसे नॉर्मल रहने देते हैं। मैं नहीं चाहता कि मेरे और उनके (मलाइका) के पड़ोसियों को इससे किसी तरह की परेशानी हो। हम कुछ गलत नहीं कर रहे हैं। मैं नहीं चाहता कि ऐसा लगे कि हम कुछ भी उनसे छुप कर रहे हैं और वो लोग इस बात को समझ गए।'
अर्जुन ने यहाँ अपनी शादी के बारे में भी कहा कि उन्होंने कहा कि हर नार्मल परिवार की तरह उनसे भी शादी करने के बारे में पूछा जाता है। उनके हिसाब से ये सही उम्र है। लेकिन मैं नहीं समझता। अभी शादी के लिए वक़्त है। वैसे अर्जुन की इन बातों से तो साफ़ लग रहा है कि वो शादी करने की प्लानिंग में नहीं है।