कबीर सिंह के ट्रेलर में शाहिद कपूर का अड़ियल, गुस्सैल और जिद्दी अवतार आपको खुश कर देगा !
Updated : June 03, 2019 04:54 PM ISTअभी कुछ समय पहले शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह के टीज़र ने धमाका किया था। अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है जिसे देखने के बाद फिल्म का इंतजार करना मुशिकल हो जायेगा। इसे अब तक सबसे बेस्ट ट्रेलर कहा जाये कुछ गलत नहीं होगा। कबीर सिंह के किरदार में नज़र आये शाहिद का ये बेस्ट रोल में से एक हो सकता है।
2 मिनट 43 सेकेंड के इस ट्रेलर में कबीर सिंह के कई अलग और दमदार अवतार देखने को मिल जायेंगे। कबीर एक अड़ियल, जिद्दी लड़का जो किसी की नहीं सुनता। कानून, नियम से वो कोसों दूर है। एक अच्छा डॉक्टर है। एक लवर जिसे प्यार भी आम लोगों की तरह होता है और एक आशिक जो सिर्फ प्यार और फिर उसकी तड़प जानता है।
कबीर सिंह का ट्रेलर देख कर आप यही सब समझेंगे। लेकिन असल में ये तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को देश विदेश में बहुत पसंद किया गया था। अब इसी अर्जुन को शाहिद कबीर बन कर निभाने वाले हैं। शाहिद को इस रोल में देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि उनसे अच्छा कबीर कोई और नहीं बन सकता।
ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे प्रीति यानी कियारा अडवाणी के प्यार में पागल कबीर की जिंदगी बदल जाती है। वो एक डॉक्टर से आशिक, शराबी, नशेड़ी इंसान से कैसे अपनी लाइफ को पहले जैसा करता है। फिल्म में शाहिद का लुक उनके द्वारा बोले गए डायलॉग जबरदस्त है। लम्बे समय बाद स्क्रीन पर शाहिद का ऐसा दमदार रोल देखने को मिला है।
फिल्म को तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी बनाने वाले संदीप रेड्डी वंगा ने ही डायरेक्ट किया जिसे भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। ट्रेलर देखने के बाद वैसे तो फिल्म का इंतजार करना मुश्किल लग रहा है। लेकिन क्योंकि फिल्म 21 जून को को रिलीज़ हो रही है तो तब तक तो इंतजार करना ही पड़ेगा।
देखिये ये धांसू ट्रेलर -