माँ श्रीदेवी की के जन्मदिन पर जान्हवी ने लिखा 'I Love You Mumma', भावुक हो जायेंगे आप !
Updated : August 13, 2019 09:42 AM IST24 फ़रवरी 2018 , ये वही तारीख थी जब बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़ गई। उन्हें गए एक साल से भी ज्यादा का समय हो गया है लेकिन आज भी यकीन कर पाना मुश्किल होता है कि श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं रही। आज अगर श्रीदेवी जिंदा होती तो आज अपना 56वां जन्मदिन मना रही होती। फैन्स के लिए तो फिर भी श्री अपने किरदारों के जरिये हेमशा ज़िंदा रहेंगी लेकिन उनके परिवार के लिए ये आज भी किसी सदमें से कम नहीं है। आज उनके जन्मदिन पर जान्हवी ने उन्हें याद करते हुए एक प्यारी तस्वीर के साथ उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि वो उनसे प्यार करती हैं।
देखिये जान्हवी का पोस्ट-
जान्हवी के इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा समेत कई सेलेब्रिटीज ने रियेक्ट किया है। ये पल जान्हवी और उनके परिवार के लिए सच में भावुक कर देने वाला है।
बता दें, पिछले साल फ़रवरी में श्रीदेवी साल एक्टर मोहित मारवा की शादी अटेंड करने दुबई गई हुई थीं। शादी के बाद वो कुछ और वक़्त दुबई के किसी होटल में ठहरी हुई थीं जिसके बाथटब में डूबने से उनका निधन हो गया। साल 2018 में आई इस सबसे बुरी खबर ने सबको हिला कर रख दिया था। कोई यकीन ही नहीं कर पा रहा था परदे पर अदाकारी की मिसाल पेश करने वाली श्री अब इस दुनिया में नहीं रही। वो हमेशा याद की जायेंगी।
undefined src="https://www.instagram.com/embed.js" >