रणवीर-दीपिका समेत बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने अपनी शादी में दिया पर्यावरण बचाने का सन्देश !
Updated : December 27, 2019 05:30 PM ISTरणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की तस्वीरें और खबरें इन्टरनेट पर भर-भर कर तैरती रहीं। लोगों ने इस शादी से जुड़ी हर चीज़ को गूगल पर खोजा और खूब जी भर कर देखा। आपको दीपिका-रणवीर की शादी और रिसेप्शन के बारे में सबकुछ जानकारी मिल चुकी होगी। लेकिन क्या आपको पता है इस स्टार कपल ने पर्यावरण बचाने का मैसेज देने के लिए अपने रिसेप्शन में क्या ख़ास इंतजाम किए थे?
सिर्फ दीपिका-रणवीर ही नहीं, बॉलीवुड और टीवी के कई सेलेब्स अपनी शादियों और रिसेप्शन फंक्शन में पर्यावार्म के भले का भी सोचते हैं और इसके लिए ख़ास इंतजाम भी करते हैं। आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स ने अपनी शादियों में पर्यावरण का ध्यान रखने के लिए क्या-क्या किया:
1. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
रणवीर और दीपिका के बेंगलुरु रिसेप्शन में बायोडिग्रेडेबल यानी प्राकृतिक रूप से ख़त्म किए जा सकने वाले टेबलवेयर का इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा मेहमानों के खाने वाले बर्तन गन्ने के फाइबर से बने हुए थे, ताकि इन्हें भी बिना पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना ख़त्म किया जा सके। इससे पार्टी के बाद निकलने वाला कोई भी कचरा ऐसा नहीं था, जिसे ख़त्म करने में पर्यावरण का नुक्सान पहुंचे।
2. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी पूरे देश के लिए एक बहुत बड़ा इवेंट बन गई थी। लेकिन विराट-अनुष्का ने भी ये ध्यान रखा कि उनकी शादी के ज़रिए भी जनता तक पर्यावरण बचाने का मैसेज पहुंचे। विराट और अनुष्का के वेडिंग इनवाईट यानी शादी के निमंत्रण में साथ में एक छोटा सा पौधा भी भेजा गया था।
3. सोनम कपूर और आनंद आहूजा
2018 में बॉलीवुड में शादियों की शुरुआत करने वाले पहले जोड़े सोनम और आनंद ने अपनी शादी का निमंत्रण पूरी तरह ई-इनवाईट से भेजा था। इन्होने ध्यान रखा कि सभी मेहमानों को निमंत्रण डिजिटल तरीके से मिले, जिससे कागज़ का इस्तेमाल न करना पड़े।
4. मिलिंद सोमन और अंकिता
टीवी और बॉलीवुड सेलेब्रिटी मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता ने शादी के बाद एक बेहद अनोखा काम किया। इस कपल ने अपनी शादी में आने वाले हर मेहमान के नाम का एक पौधा लगाया। ये अपने-आप में बेहद नया था।
5. रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला
पॉपुलर टीवी एक्टर्स रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने जब शादी की, तो मेहमानों को भेजे जाने वाले निमंत्रण को पूरी तरह से ग्रीन बना दिया। रुबीना और अभिनव की शादी के निमंत्रण में रीसायकल हो सकने वाले पेपर का इस्तेमाल किया था। और ये बताने के लिए कि हरियाली और प्रकृति हमारे लिए कितनी मायने रखती है, इनके इनविटेशन के साथ एक पौधा भी भेजा गया था।