तस्वीरें: अंगद बेदी ने की नेहा धूपिया से चोरी-छुप्पे शादी !
Updated : May 10, 2018 05:12 PM ISTफिल्म 'पिंक' में अपने काम से मशहूर हुए एक्टर अंगद बेदी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया से चोरी-छ्प्पे सीक्रेट सेरेमनी में शादी कर ली है। नेहा और अंगद बहुत अच्छे दोस्त थे और इन दोनों के अफेयर के बारे में शायद ही किसी को पता था। ये बात उनके सभी फैन्स के लिए काफी सरप्राइज़िंग है क्योंकि सभी को लगता था कि अंगद डांसर और बिग बॉस 8 की कंटेस्टेंट नोरा फतेही को डेट कर रहे हैं।
अंगद और नेहा बहुत अच्छे दोस्त हैं और किसी को भी इस बात की भनक तक नहीं लगी कि ये दोनों डेट कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि अंगद और नेहा ने दिल्ली में शादी की है और नेहा ने डिज़ाइनर अनीता डोगरे का बनाया लहंगा अपनी शादी पर पहना था।
अपनी शादी की तस्वीर अंगद और नेहा दोनों ने ही पोस्ट की है और इसके साथ ही करण जौहर ने इस नयी जोड़ी को शादी की बधाईयां दी है।
अंगद ने अपने पोस्ट में ये लिखा -
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Best friend.. now wife!! Well Hello there mrs BEDI!!! @NehaDhupia pic.twitter.com/ZQxICr9yE2
— ANGAD BEDI! (@Imangadbedi) May 10, 2018
और नेहा ने ये कहा -
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Best decision of my life.. today, I married my best friend. Hello there, husband! @Imangadbedi ❤️ pic.twitter.com/a2ePsaXUNN
— Neha Dhupia (@NehaDhupia) May 10, 2018
देखिये इन दोनों की शादी की तस्वीरें यहां -