शक्ति के 18 साल पूरे होने पर बोनी कपूर ने शाहरुख़ खान और अर्जुन कपूर की अनदेखी तस्वीर की शेयर
शक्ति के 18 साल पूरे होने पर बोनी कपूर ने शाहरुख़ खान.....
Updated : September 20, 2020 06:09 PM ISTसाल 2002 में रिलीज़ हुई करिश्मा कपूर और संजय कपूर की फिल्म 'शक्ति: द पॉवर' को आज 18 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने सेट से एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अर्जुन कपूर को बोनी कपूर और शाहरुख़ खान के साथ देखा जा सकता है।
बोनी कपूर ने सेट की एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि कैसे अर्जुन कपूर उनके साथ हर फिल्म की शूटिंग के सेट पर जाया करते थे। ये उनके लिए एक बड़ी सीख थी। वहीं संजय कपूर ने भी फिल्म की तारीफ की।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >On the sets of #Shakti young @arjun26 who always accompanied me to the shoots is learning the craft sitting with me & @iamsrk#18YearsofShaktiThePower pic.twitter.com/pSjC2tS4Kr
— Boney Kapoor (@BoneyKapoor) September 20, 2020
बता दें, 18 साल पहले आई इस फिल्म को कृष्णा वामसी सेडायरेक्ट की थी। फिल्म की कहानी, परफॉरमेंस और शानदार म्यूजिक को आज तक भूले नहीं हैं लोग। इस फिल्म में शाहरुख़ खान का कैमियो सब पर भारी था। वहीं इश्क कमीना गाने में ऐश्वर्या राय को भी खूब पसंद किया गया था। फिल्म में नाना पाटेकर, दीप्ति नवल जैसे शानदार कलाकार भी थे।