बोनी कपूर के घर में 2 और हाउस-हेल्प कोरोना पॉजिटिव!
बोनी कपूर के घर में 2 और हाउस-हेल्प कोरोना पॉजिटिव!
Updated : May 22, 2020 09:27 AM ISTहाल ही में ये सामने आया था कि बोनी के घर में उनके हाउस-हेल्प को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद से लोग लगातार बोनी और उनकी दोनों बेटियों- जान्हवी और ख़ुशी की हेल्थ के लीए चिंता करने लगे थे। बोनी ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट शेयर किया था कि उनके हाउस-हेल्प चरण को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है, लेकिन कोई चिंता की बात नहीं है। बोनी ने बताया था कि वो और उनकी दोनोंन बेटियां पूरी तरह स्वस्थ हैं और किसी में कोई लक्षण नहीं हैं। लेकिन अब एक बहुत चिंताजनक खबर सामने आ रही है। जान्हवी कपूर के घर से दो और हाउस हेल्प को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, चरण के अलावा, उनके दो और हाउस हेल्प को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है।
View this post on InstagramStaying at home is still the best solution we have. Stay safe everyone ??
इस बारे में कमेन्ट के लिए बोनी कपूर अभी सामने नहीं आए हैं। लेकिन ये खबर ओशिवारा पुलिस स्टेशन के पुल्लिस इंस्पेक्टर दयानंद बांगर ने कन्फर्म की है। देशभर में कोरोना के मामले बहुत तेज़ी से बढ़ रहे हैं और इस महामारी की वजह से हर तरफ अफरातफरी का माहौल है। ऐसे में बोनी कपूर के घर से आ रही ये खबर काफी परेशान करने वाली है। हम दुआ करते हैं कि बोनी, जान्हवी, ख़ुशी और उनके घर में सभी इस खतरनाक इन्फेक्शन से बचे रहें और स्वस्थ रहें।