अरबाज़, सोहेल और बेटे निर्वाण खान के खिलाफ FIR दर्ज, कोविड-19 के नियम तोड़ने का आरोप
अरबाज़, सोहेल और बेटे निर्वाण खान के खिलाफ FIR दर्ज
Updated : January 05, 2021 11:11 AM ISTबॉलीवुड के सबसे बड़े खान परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज होने की खबर सामने आई है। और ये कोई और नहीं बल्कि सलमान के दोनों छोटे भाई सोहेल खान, अरबाज़ खान और उनका भतीजा निर्वान खान है। इन तीनों पर कोविड-19 के नियम तोड़ने का आरोप लगा है।
बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन के मुताबिक ये तीनों 25 दिसंबर को दुबई से वापस लौटे थे। अधिकारियों द्वारा इन तीनों को क्वारंटीन होने के लिए कहा गया था लेकिन नियम का उल्लंघनकरते हुए ये अपने घर लौट गए।
View this post on Instagram
अब ताजा खबर के मुताबिक तीनों ने खुद को होटले ताज लैंड एंड मुंबई में खुद को अलग क्वारंटीन कर लिया है।
View this post on Instagram
बता दें, ये कोई पहला मौका नहीं है जाब बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन किया हो। इससे पहले ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान, सिंगर गुरु रंधावा और क्रिकेटर सुरेश रैना के खिलाफ भी शिकायत दर्ज हो चुकी है।