कौन बनेगा करोड़पति के आखिरी एपिसोड में ये5 बातें होंगी खास !
Updated : November 26, 2018 06:11 PM IST‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 10वां सीजन आज यानी 26 नवम्बर को खत्म होने जा रहा है। ये सीजन भी पिछले 9 सीजन की तरह खास रहा। साथ ही हर बार की तरह टॉप 5 शोज़ में केबीसी को जगह मिली। आज इस सीजन के आखिरी एपिसोड को दिखाया जाना है। जहाँ अमिताभ बच्चन के साथ पहली बार कॉमेडियन कपिल शर्मा हॉट सीट पर बैठे नज़र आएंगे।
तो ये स्पेशल होगा आज के आखिरी एपिसोड में-
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Want some marriage advice? Then catch what @SrBachchan has to say, tomorrow at 9 PM on the #KBC Grand Finale! @KapilSharmaK9 pic.twitter.com/aanWGZbyPv
— Sony TV (@SonyTV) November 25, 2018
इस स्पेशल एपिसोड के प्रोमो पहले ही रिलीज़ कर दिए गए हैं। जहाँ पहली बार कपिल अमिताभ बच्चन से सवाल पूछते नज़र आये। यहाँ कपिल और अमित जी के बीच होने वाली बातचीत बहुत मजेदार होगी। उससे भी मज़ेदार होगा कपिल की शादी के बारे में चर्चा। जहाँ कपिल अनोखे ही अंदाज़ में अमिताभ बच्चन को अपनी शादी में इनवाइट करते दिखे।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Gyaan ke iss manch par dekhiye yeh hassi ke pal! Kyunki aayein the yahan aise kayin contestants jinhone ki @SrBachchan ki bolti band! #KBC Grand Finale mein bhi hoga dher saara maza @KapilSharmaK9 ke saath, dekhiye aaj raat 9 baje. pic.twitter.com/4IFNp7JSqF
— Sony TV (@SonyTV) November 26, 2018
यहाँ कपिल के साथ और दोस्त चन्दन प्रभाकर भी नज़र आने वाले हैं। जो अमिताभ बच्चन से हुई उनकी पहली मुलाकात के बारे में बताएँगे। साथ ही अपने मज़ाकिया अंदाज़ में खूब मस्ती करने वाले हैं।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Iss sawaal ka jawaab toh har kisi ko jaanna hai! Dekhiye kya hai @SrBachchan ka kehna, kal raat 9 baje, #KBC ke Grand Finale par. @KapilSharmaK9 @haanjichandan pic.twitter.com/ISeeQIYRKm
— Sony TV (@SonyTV) November 25, 2018
यहां इंडियन आइडल 10 के सभी फाइनलिस्ट सलमान अली, विभोर, नीलांजना, नितिन, अंकुश और कुनाल पंडित भी शिरकत करने वाले हैं और अमिताभ जी के कुछ पॉपुलर नगमें गुनगुनाने वाले हैं। तो आखिरी एपिसोड बेहद खास और मज़ेदार होने वाला है।