'जेह' नहीं, जहांगीर है करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे बेटे का नाम?
करीना कपूर के बेटे का नाम 'जेह' नहीं, जहांगीर है?
Updated : August 10, 2021 01:57 PM ISTकरीना कपूर और सैफ अली खान के दूसरे बेटे के जन्म के बाद से ही फैंस उनकी एक झलक का इंतजार कर रहे थे। पिछले दिनों छोटे जवाब के नाम का भी खुलासा हुआ था। बताया गया था कि करीना और सैफ ने अपने दूसरे बेटे का नाम जेह रखा है। लेकिन अब बेबो की किताब लॉन्च के बाद ये पता चला है कि उनके दूसरे बेटे का पूरा नाम जेह नहीं जहांगीर है।
View this post on Instagram
दरअसल, हाल में करीना ने फिल्ममेकर करण जौहर के साथ मिलकर अपनी किताब ‘प्रेग्नेंसी बाइबिल’ को लांच किया है। इस दौरान किताब के पिछले पन्ने पर छोटे बेटे की तस्वीर के साथ जहांगीर लिखे होने की खबर है। हालांकि, अभी इस खबर को परिवार के किसी भी सदस्य ने कन्फर्म नहीं किया है।
आपको शायद याद होगा कि साल 2016 में तैमूर के जन्म के दौरान उनके नाम को लेकर खूब विवाद हुआ था। वहीं अब खबर है कि कपल ने मुग़ल शासक जहांगीर के नाम पर बेटे के नाम रखा है। उम्मीद है कि इस बार नाम को लेकर कोई विवाद नहीं होगा।
View this post on Instagram
बता दें, पिछले साल करीना की प्रेग्नेंसी का खुलासा हुआ था। एक्ट्रेस ने इस साल फ़रवरी में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। उन्होंने बच्चे को कैमरे की दुनिया से दूर रखा हुआ है। उसकी वजह तैमूर की पॉपुलैरिटी मानी जा सकती है। अब करीना और सैफ अपने दूसरे बेटे के साथ ऐसा नहीं चाहते। इसलिए उन्होंने मीडिया से दूरी बनाये रखना सही समझा।