प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपने 39 वें बर्थडे की तस्वीरें, निक के लिए लिखा ये खास मैसेज
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपने 39 वें बर्थडे की तस्वीरें
Updated : July 20, 2021 04:31 PM ISTबॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘Citadel’ की शूटिंग के लिए लंदन में हैं। यही पर उन्होंने अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। शादी के बाद ये शायद पहला मौका है जब पीसी निक जोनस के साथ नहीं हैं। लेकिन इसके बाद भी एक्ट्रेस ने शांत तरीके से अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। प्रियंका ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में उन्हें अलग ऑउटफिट में देखा जा सकता है।
पहली तस्वीर में वो ब्लैक मोनोकिनी में खूबसूरत नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
अगली पुल साइड पार्टी की फोटोज हैं। प्रियंका ने इसके साथ एक थैंक्यू नोट भी शेयर किया है। उन्होंने अपने फैंस, सभी खूबसूरत मैसेज, स्टोरीज़, ट्वीट्स, पोस्ट के लिए सभी का शुक्रियादा किया है। वहीं निक को स्पेशल थैंक्स कहा है। पीसी के बर्थडे पर निक उनके साथ लंदन में मौजूद नहीं थे। लेकिन इसके बाद भी सिंगर ने उनके इस बर्थडे को खास बना दिया। दोनों कुछ समय से एक दूसरे से दूर अपने वर्क कमिटमेंट को पूरा कर रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें, प्रियंका और निक ने साल 2018 में राजस्थान के उदयपुर में ग्रैंड शादी की थी। ये शादी हिंदू और क्रिस्चियन रीतिरिवाज से पूरी की गई थी जिसकी तस्वीरें अब भी इंटरनेट पर छाई रहती हैं। प्रियंका और निक की शादी को दो साल से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन अब भी दोनों एक दूसरे के लिए प्यार जताने से पीछे नहीं हटते।