आराध्या बच्चन ने वीमेन एम्पावरमेंट पर दी दमदार परफॉरमेंस, प्राउड हुए ऑडियंस में बैठे अमिताभ, देखें वीडियो!
आराध्या बच्चन ने वीमेन एम्पावरमेंट पर दी दमदार परफॉरमेंस
Updated : December 21, 2019 10:50 AM ISTaआराध्या बच्चन बचपन से हिउस रास्ते पर कदम रखती नज़र अ रही हैं जो उनके दादा-दादी और मम्मी-पापा ने चुना था और हाल ही में उन्होंने एक स्कूल प्ले में हिस्सा लिया। आराध्य ने न सिर्फ इस प्ले में हिस्सा लिया बल्कि अपनी परफॉरमेंस में वीमेन एम्पावरमेंट पर एक शानदार मोनोलॉग भी दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की 8 साल की बेटी आराध्या वैसे तो मीडिया से थोड़ी हिचकती हैं और कैमरा पर कम ही नज़र आती हैं, लेकिन स्कूल के इस प्ले में उन्होंने बहुत दमदार और कॉंफिडेंट लहजे में अपनी परफॉरमेंस दी। एक फैन ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर किया और अमिताभ ने इसे रीट्वीट किया। यहाँ देखिए आराध्या की परफॉरमेंस का वीडियो:
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Powerful statement on women empowerment by AARADHYA school’s annual day event ???? Like Grand Father, Like Grand Daughter ??@SrBachchan @BeejalBhatt @sanjay_patodiya @KalaYadav3 @PravsAhuja19 @MukherjiRatna @StLouisgirl123 @aspalod @JaniJasmine pic.twitter.com/MnK5cpNvEb
— VIKASABEF ™ (@vikasm12345) December 20, 2019
आराध्या एक्स्ट्रा करिक्युलर एक्टिविटीज में बहुत एक्टिव हैं और उनका हौंसला बढ़ाने अक्सर उनके दादा, बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन और उनके पेरेंट्स जाते रहते हैं। इस बार आराध्या ने ‘कन्या’ का किरदार निभाया और एक ऐसी दुनिया के बारे में बात की जहाँ महिलाएं सुरक्षित हो, उनका सम्मान हो और उनकी आवाजें नहीं दबाई जाएं।
इस रोल के लिए तैयार हुईं आराध्या बहुत सुन्दर लग रही थीं। उन्होंने ऑरेंज और ग्रीन कलर की क साड़ी पहनी थी और बालों का जुदा बनाया था जिसमें सफ़ेद फूल थे। उनके दादा अमिताभ और बुआ श्वेता बच्चन ऑडियंस में बैठे वीडियो बना रहे थे। इससे पहले ऐश्वर्या उन्हें इस फंक्शन के लिए ड्रॉप करती हुईं नज़र आई थीं।