आशिक़ी 2: करण वाही, गौतम गुलाटी, अमित टंडन ने दिए थे राहुल के रोल के लिए ऑडिशन; देखिए वीडियो!
आशिक़ी 2: करण वाही, गौतम गुलाटी, ने दिए थे राहुल के रोल के लिए ऑडिशन
Updated : April 26, 2020 02:53 PM IST‘आशिकी 2’ वो फिल्म थी जिसने बॉलीवुड में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर का नाम पक्का कर दिया। आज इन दोनों के खाते में भले कई हिट फ़िल्में हों मगर ‘आशिकी 2’ हमेशा बहुत स्पेशल रहेगी। इन दोनों की ज़बरदस्त ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और दमदार परफॉरमेंस ने ऑडियंस को इनका फैन बना दिया। जहाँ श्रद्धा का किरदार स्वीट और प्यारी आरोही का था, वहीं आदित्य ने राहुल जयकर का रोल किया था।
लेकिन क्या आपको पता है कि फिल्म में इन दोनों के रोल्स के लिए कई टीवी एक्टर्स ने भी ऑडिशन दिया था? आइए आपको दिखाते हैं राहुल और आरोही के रोल के लिए टीवी एक्टर के ऑडिशन के वीडियो:
1. गौतम गुलाटी
गौतम का ऑडिशन देखकर आप हैरान रह जाएंगे। उनकी आंखों में वो इमोशन और एक्सप्रेशन में गुस्सा आपको साफ़ नज़र आएगा। अगर वो फिल्म करते तो लोगों को उनकी एक रोमांटिक साइड भी देखने को मिलती।
2. करण वाही
‘रीमिक्स’ और ‘दिल मिल गए’ जैसे शोज़ में चॉकलेट बॉय रोल्स से लोगों को दीवाना बना चुके करण को ऑडिशन में देखकर आपको लगेगा कि वो भी ‘आशिक़ी 2’ में अच्छा कम करते।
3. वृंदा खेर
अनुपम ककहर की भतीजी वृंदा ने ऑडिशन में इमोशनल सीन बहुत अच्छा किया मगर उनकी डायलॉग डिलीवरी में थोड़ा पंगा था।
4. अमित टंडन
इंडियन आइडल में अपनी जादुई आवाज़ से लोगों के दिल में उतर चुके अमित टंडन का ऑडिशन भी बहुत दमदार था।