सलमान की भांजी आयत की पहली तस्वीर आई सामने, पिता आयुष शर्मा की गोदी में आ रही हैं नज़र !
सलमान की भांजी आयत की पहली तस्वीर आई सामने
Updated : December 30, 2019 02:15 PM ISTसलमान खान के लिए ये जन्मदिन बेहद खास रहा है। उनके 54वें जन्मदिन यानी 27 दिसंबर को उनकी बहन अर्पिता खान ने एक प्यारी से बेटी आयत को जन्म दिया। अब खान परिवार के लिए ये दिन सिर्फ सलमान के लिए नहीं बल्कि आयुष शर्मा और अर्पिता खान की बेटी आयत के लिए भी याद किया जायेगा। आयत के जन्म के 3 दिन बाद आयुष ने बेटी की पहली तस्वीर दुनिया के साथ शेयर की है। इन फ़ोटोज़ में नन्हीं आयत बेहद प्यारी लग रही हैं।
आयुष ने इन तस्वीरों के साथ दुनिया को आयत से मिलवाया है।
बता दें, आयुष और अर्पिता ने एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2014 में शादी की थी। साल 2016 में सबके लाडले बेटे आहिल को जन्म दिया। अब दोनों बेटी आयत के भी पेरेंट्स बन गए हैं। घर में भांजी के आने से सलमान और उनका परिवार बेहद खुश है। उए ख़ुशी इसलिए भी दोगुनी है क्योंकि आयत अब मामू सलमान के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगी।