अभिषेक बच्चन का खुलासा- ऋषि कपूर गॉसिप वेबसाइट के जरिए रणबीर कपूर पर रखते थे नजर
ऋषि कपूर गॉसिप वेबसाइट के जरिए रणबीर कपूर पर रखते थे नजर
Updated : April 11, 2021 06:14 PM ISTअभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म द बिग बुल की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। साथ ही वो इस फिल्म की प्रमोशन भी कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म कंपेनियन नाम की वेबसाइट से बात करते हुए ऋषि कपूर के बारे में एक मजेदार किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि ऋषि कपूर बेटे रणबीर कपूर पर एक गॉसिप वेबसाइट के जरिए नजर रखते थे।
अभिषेक ने बताया, ''मैं और ऋषि कपूर शिमला में फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे। एक सुबह मैं उनके कमरे में गया क्योंकि हम साथ कॉफी पिया करते थे। मैं जब उनके कमरे में पहुंचा तो वह लुंगी पहनकर बैठे हुए थे। उनकी आंखों में चश्मा चढ़ा हुआ था और वह अपने कंप्यूटर को देख रहे थे। मुझे वह बहुत क्यूट लग रहे थे।''
View this post on Instagram
उन्होंने आगे कहा, ''मैंने ऋषि कपूर से पूछा कि वह क्या कर रहे हैं तो वेट्रन एक्टर ने मुझे एक गॉसिप वेबसाइट के बारे में बताया। मैंने इस वेबसाइट का नाम नहीं सुना था। मैंने पूछा कि आप क्यों देख रहे हैं इस पर ऋषि कपूर ने जवाब दिया, 'इसी तरीके से पता कर सकता हूं कि रणबीर कपूर क्या कर रहा है।' मैंने सोचा ये बंदा कमाल का है। जो मन में है वह कह देते हैं।''
अभिषेक और ऋषि कपूर ने फिल्म दिल्ली 6 और ऑल इज वेल में साथ काम किया था। अभिषेक बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें वो आने वाले समय में फिल्म बॉब बिस्वास में नजर आएंगे।