महीनेभर बाद पति राजीव सेन से मिली चारू असोपा, दोनों जल्द बनने वाले हैं पेरेंट्स
महीनेभर बाद पति राजीव सेन से मिली चारू असोपा, दोनों जल्द बनने वाले हैं पेरेंट्स
Updated : June 22, 2021 01:45 PM ISTसुष्मिता सेन की भाभी एक्ट्रेस चारू असोपा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पिछले महीने एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। इसके साथ एक इंटरव्यू में ये भी बताया था कि वो बीकानेर में अपनी मम्मी की देख रेख में रह रही हैं। अब चारू पति राजीव सेन के पास मुंबई वापस आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी।
View this post on Instagram
मुंबई में कोरोना के हालातों को देखते हुए चारू कुछ महीने पहले अपनी मम्मी के पास रहने बीकानेर चली गई थीं। वहीं राजीव मुंबई में ही थे। अब दोनों करीब डेढ़ महीने बाद वापस मिले हैं। राजीव भी पापा बनने को लेकर बेहद खुश हैं। और चारू का खास ख्याल रख रहे हैं। दोनों खाने के लिए बाहर रेस्टोरेंट गए। देखिये-
View this post on Instagram
View this post on Instagram
बता दें, 7 जून 2019 को दोनों ने हिन्दू और क्रिस्चियन रीतिरिवाजों से गोवा में शादी की थी। लेकिन शादी के एक साल के अंदर ही दोनों के रिश्ते में दरार आनी शुरू हो गई। दोनों ने एक दूसरे से सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया था। चारू ने अपना सरनेम हटा लिया था और राजीव ने शादी की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी थी। लेकिन अच्छी खबर ये है कि दोनों के बीच अब सब ठीक है। और अब दोनों अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं।