क्या अगले महीने शादी कर रही हैं टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह ?
क्या अगले महीने शादी कर रही हैं टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह ?
Updated : November 04, 2019 06:05 PM ISTजस्सी जैसी कोई नहीं के बाद घर घर में मशहूर हुई मोना सिंह अब शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। खबरों की माने तो मोना सिंह की जिंदगी में प्यार की एंट्री हो गई और वो दिसंबर में शादी कर सकती। मोना की शादी के बारे में जब पिंकविला ने उनसे कांटेक्ट किया तो उन्होंने इस बारे में कोई भी बात करने से मना कर दिया। मोना ने कहा- ‘मेरे पास अभी साझा करने के लिए कुछ भी नहीं है।" मोना ने अपनी शादी की खबरों से इनकार नहीं किया है।
बताया जा रहा है कि मोना पिछले एक साल से साउथ इंडिया के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों इस रिश्ते को लेकर इतना सीरियस हैं कि दोनों अगले महीने ही शादी की प्लानिंग कर रहे हैं।
वैसे इससे पहले मोना एक्टर करण ओबेरॉय के साथ कुछ सालों तक रिलेशनशिप में थी, हालांकि बाद में रिश्ता टूट गया और दोनों अलग हो गये। वहीं इनका नाम विद्युत् जामवाल के साथ भी जुड़ चुका है।