'गली बॉय' के बाद रणवीर सिंह और आलिया भट्ट एक साथ फिर करेंगे फिल्म, डायरेक्ट होंगे करण जौहर
'गली बॉय' के बाद रणवीर सिंह और आलिया भट्ट एक साथ फिर करेंगे फिल्म
Updated : January 31, 2021 03:56 PM ISTरणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी 2019 में जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' में नजर आई थी। इस फिल्म जबरदस्त सफलता मिली थी।
एक बार फिर दोनों साथ आ रहे हैं। इस बार वो धर्मा प्रोडक्शन की एक रोमांस ड्रामा में नजर आएंगे। इसे खुद करण जौहर डायरेक्ट करेंगे। साल
2021 में ये एक काफी एक्साइटिंग खबर है।
View this post on Instagram
पीपिंगमून की इस खबर के मुताबिक करण जौहर इस फिल्म से एक बार डायरेक्टर की सीट संभालेंगे। आखिरी बार उन्होंने 2016 में फिल्म 'ए दिल
है मुश्किल' डायरेक्ट की थी। इसके अलावा उन्होंने नेटफ्लिक्स की लस्ट स्टोरीज (2018) में अपना सेग्मेंट और घोस्ट स्टोरीज (2020) डारेक्ट की थी।
रणबीर और आलिया के रोमांस का जादू एक बार फिर सिनेमाघरों में झंडे गाड़ सकता है।
View this post on Instagram
आलिया फिलहाल 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और एस एस राजमौली की फिल्म 'आरआरआर' की शूटिंग पूरी कर रही हैं। उनकी 2020 में फिल्म सड़क 2
भी रिलीज हुई थी जो लोगों का ध्यान अपनी ओर नहीं खींच पाई थी। वहीं रणवीर सिंह की फिल्म सूर्यवंशी रिलीज को तैयार है। इसके अलावा वो रोहित शेट्टी की एक और फिल्म सर्कस और जयेशभाई जोरदार में भी नजर आएंगे।