इरफान के निधन के एक महीने बाद फिर इमोशनल हुई पत्नी सुतापा, कहा- फिर मिलेंगे बातें करेंगे
इरफान के निधन के एक महीने बाद फिर इमोशनल हुई पत्नी सुतापा
Updated : May 30, 2020 12:59 PM ISTइरफान को गए हुए एक महीना हो गया है। वो 29 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। आज भी उनके होने का एहसास होता है। ऐसा लगता है कि वो आज भी हमारे बीच हैं। उनके तमाम फैंस आज भी उनके लिए इमोशनल रहते हैं तो सोचिए उनके परिवार पर क्या बीत रही होगी।
इरफान के निधन के एक महीने बाद उनकी पत्नी सुतापा ने इक इमोशनल लेटर लिखा है। जिसमें उन्होंने खास में लेटे हुए इरफान की दो तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें से एक में वो उनके साथ हैं। उन्होंने अपने नोट में लिखा, ''यहां से बहुत दूर हर सही और गलत के आगे एक खाली मैदान है। मैं वहां मिलूंगी तुम्हें। जब हमारी रूह घास पर चैन से लेटेगी और दुनिया की ढेर सारी बातें करने के लिए होंगी। ये बस कुछ ही समय की बात है। मिलेंगे बातें करेंगे। तुमसे दोबारा मिलने तक।''
इरफान खान को 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर के बारे में पता चला था। इसके बाद वो लंदन इलाज के लिए चले गए थे। वहां से इलाज कराकर लौट भी आए थे। उन्होंने लौटकर राधिका मदान के साथ फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग भी पूरी की थी। ये फिल्म रिलीज हुई लेकिन कोरोना की भेंट चढ़ गई।