करण मेहरा और एक्ट्रेस हिमांशी पराशर की वायरल हो रही हैं रोमांटिक तस्वीरें, निशा ने लगाया था एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप
करण मेहरा और एक्ट्रेस हिमांशी पराशर की वायरल हो रही हैं रोमांटिक तस्वीरें
Updated : June 03, 2021 09:33 PM ISTये रिश्ता क्या कहलाता है एक्टर करण महरा और उनकी पत्नी एक्ट्रेस निशा रावल अपने रिश्ते में आई दरार को लेकर न्यूज़ में बने हुए हैं। पिछले दिनों निशा ने करण के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी थी। बाद में मीडिया के सामने उन्होंने करण के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का खुलासा किया था। निशा ने अपननी बातचीत में बताया कि खुद करण ने उनके सामने स्वीकार किया है कि उनका अफेयर चल रहा है। लड़की दिल्ली की रहने वाली हैं। दोनों के बीच नजदीकियां तब से शुरू हुई जब से करण सीरियल की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ जाने लगे। हालांकि, करण ने इन सब आरोपों को झूठ बताया।
View this post on Instagram
दोनों के रिश्ते में आई दरार के बाद करण और उनकी को-स्टार हिमांशी पराशर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हिमांशी और करण पंजाबी टीवी सीरियल मावां ठंडिया छावां में साथ काम करते हैं। दोनों के किरदार और केमिस्ट्री को पंजाब में खूब पसंद किया जाता है। इन्हें इनके फाइनस #KavNi नाम से जानते हैं। अब सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरों पर फैंस हेट कमेंट्स कर रहे हैं। कॉमेंट्स में दोनों के अफेयर की बात भी लिखी गई है।
View this post on Instagram
करण मेहरा की हिमांशी पराशर के साथ वायरल हो रही हैं रोमांटिक तस्वीरें, निशा ने लगाया था एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप
यहां तक कि करण और हिमांशी ने अपने साथ की कई तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हुई है। फैंस करण और निशा के बीच आई दुरी का कारण हिमांशी को बता रहे हैं। वहीं कुछ ने पुष्टि की है कि हिमांशी भी दिल्ली की रहने वाली हैं।
करण मेहरा की हिमांशी पराशर के साथ वायरल हो रही हैं रोमांटिक तस्वीरें, निशा ने लगाया था एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप
करण मेहरा की हिमांशी पराशर के साथ वायरल हो रही हैं रोमांटिक तस्वीरें, निशा ने लगाया था एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप
सोशल मीडिया पर #KavNi सर्च करने पर हिमांशी और करण की कई रोमांटिक तस्वीरें नज़र आ जाएगी।
करण मेहरा की हिमांशी पराशर के साथ वायरल हो रही हैं रोमांटिक तस्वीरें, निशा ने लगाया था एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप
करण मेहरा की हिमांशी पराशर के साथ वायरल हो रही हैं रोमांटिक तस्वीरें, निशा ने लगाया था एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप
बता दें, निशा और करण पिछले 14 साल से साथ हैं। दोनों का एक बेटा काविश भी है। कुछ सालों से दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है। निशा ने करण पर उन्हें मारने पीटने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक करण ये पहले भी कई बार कर चुके हैं। इस बार वो अपने हक़ के लिए और बेटे के लिए इतना बड़ा फैसला ले पाई।