प्यार करोना और तेरे बिना के बाद सलमान ला रहे हैं तीसरा गाना, एक्ट्रेस वलुश्चा डिसूजा आ सकती हैं नज़र
प्यार करोना और तेरे बिना के बाद सलमान ला रहे हैं तीसरा गाना
Updated : May 13, 2020 12:09 PM ISTसलमान खान इस लॉकडाउन में भी अपने अपने फैंस और ऑडियंस को एंटरटेन करने में लगे हुए हैं। मंगलवार को उन्होंने जैकलीन फर्नांडिस के साथ 'तेरे बिना' नाम का म्यूजिक वीडियो रिलीज़ किया। खास बात ये है कि गाना सलमान ने खुद गाया और उनके पनवेल फार्म हाउस में इसकी शूटिंग की गई। ये गाना कम से कम लागत और कम से कम लोगों में शूट किया गया है। हालांकि, इसके बाद भी सलमान और जैकलीन का रोमांटिक अंदाज़ पसंद किया जा रहा है। अब खबरें आ रही है कि अपने तीसरे गाने की तैयारी में लग गये हैं। इस गाने में मॉडल, एक्ट्रेस वलुश्चा डिसूजा नज़र आ सकती हैं।
वलुश्चा इन दिनों अपने बच्चों के साथ सलमान के फार्म हाउस पर ही रह तरही हैं। पिछले दिनों उन्होंने सलमान का इंटरव्यू लिया था। अब वो सलमान के साथ उनके नए गाने में नज़र आ सकती हैं। वैसे बता दें, ‘सलमान और जैकलीन के गाने में वलुश्चा की बेटी भी नज़र आ चुकी हैं। गाने के एंड में वो नज़र आती हैं।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Maine yeh gaana banaya, gaya, shoot kiya aur post kiya aap ke liye, ab aap bhi yeh gaana suno, gaao, aur aap ke swag mai shoot karo ghar pe, post karo, share karo, tag karo n enjoy karo...#TereBinahttps://t.co/YtqtBX1wIS
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 12, 2020
बता दें, ‘तेरे बिना " गाने से पहले, सलमान ने एक "प्यार करोना" गाना रिलीज़ किया था। ये गाना लॉकडाउन में लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए बनाया गया था। इस लॉकडाउन का सही इस्तेमाल कर वो अपनी आवाज में दो गाने रिलीज़ किये थे। अब वो तीसरे गाने की तैयारी में लग गए हैं।