न्यूजीलैंड से हारी टीम इंडिया तो गुस्साए फैंस ने लगाए 'अनुष्का भाभी जिंदाबाद' के नारे (वीडियो)
न्यूजीलैंड से हारी टीम इंडिया तो गुस्साए फैंस बोले- 'अनुष्का भाभी जिंदाबाद'
Updated : February 07, 2020 03:52 PM ISTबुधवार को इंडिया का न्यूजीलैंड के साथ सीरीज का पहला वनडे मैच था। इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। अब मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही जिसमें इस हार का ठीकरा टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा पर फोड़ा जा रहा है।
एक वीडियो वायरल हो रही जिसमें हार के बाद टीम इंडिया पवेलियन की तरफ लौट रही हैं। वहीं स्टेंड में बैठे कुछ लोग 'अनुष्का भाभी जिंदाबाद' के नारे लगा रहे हैं। दरअसल वो कोहली पर तंज कस रहे थे। ये सुनकर कोहली पहले एक पल को रुकते हैं और फिर टीम के साथ पवेलियन की तरफ चल पड़ते हैं।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Don't have words?
— CrazyVirushkaHolic (@sassy_me22) February 5, 2020
Its weird yet too much funny? pic.twitter.com/KDNkFKaBZr
पहले भी हार को लेकर अनुष्का को किया गया टारगेट
जब विराट कोहली और अनुष्का की शादी नहीं हुई थी तब भी लोग उनकी वजह से मैच हारने का आरोप कोहली पर लगाते थे। कोहली की परफोर्मेंस पर भी इसी वजह से सवाल उठे हैं। कोहली ने भी कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस पर इस बात को लेकर गुस्सा जाहिर किया है। इसके अलावा एक बार खुद अनुष्का ने इस तरह के तमाम आरोपों पर जमकर लताड़ लगाई थी लेकिन लगता है कि जिसे बोलना है वो बोलेंगे ही।
यह भी पढ़ें: नीली जर्सी में क्रिकेट मैदान पर नज़र आई अनुष्का शर्मा, इस क्रिकेटर की बायोपिक में कर रही हैं काम