अजय देवगन और काजोल बच्चों के साथ निकले रोड ट्रिप पर कर रहे हैं मस्ती !

अजय देवगन और काजोल बच्चों के साथ निकले रोड ट्रिप पर कर रहे हैं मस्ती !

Updated : June 27, 2019 12:45 PM IST

आपको बता दें कि पिछले साल क्रिसमस के आसपास, अजय देवगन का परिवार वेकेशन मनाने थाईलैंड गया था। अजय और काजोल की बेटी न्यासा सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन परिवार के साथ छुट्टियां मनाने वो भी अक्सर इंडिया आती रहती हैं। इस रोड ट्रिप पर भी न्यासा परिवार के साथ ही हैं। अजय के बेटे युग भी ईद रोड ट्रिप का मज़ा ले रहे हैं।

पिछले साल युग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें वो जिम्नास्टिक करते नज़र आ रहे थे। लोगों को पहली बार अजय देवगन के बेटे की इस खासियत के बारे में पता चला था। सात साल के युग को जिम्नास्टिक करते देखकर अजय के फैन्स हैरान हो गए थे।

काम की बात करें तो अजय की लास्ट फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ ने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। अजय अब मराठा योद्धा तानाजी की बायोपिक में नज़र आएंगे। काजोल भी जल्द ही एक बड़ी फिल्म में नज़र आने वाली हैं।