अजय देवगन और काजोल ने बेटे युग के 10वे बर्थडे पर खास अंदाज़ में किया विश
अजय देवगन और काजोल ने बेटे युग के 10वे बर्थडे पर खास अंदाज़ में किया विश
Updated : September 13, 2020 01:52 PM ISTअजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा बेटे युग आज 10 साल के हो गए हैं। ऐसे में काजोल और अजय ने अपने इस प्यारे से बेटे को खास अंदाज़ में बर्थडे विश किया। काजोल ने युग के 10वें जन्मदिन पर एक खास स्लो मोशन रिवाइंड वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ काजोल ने बताया कि वो युग से कितना प्यार करती हैं।
इस वीडियो में युग स्विमिंग पुल रिवाइंड मोड में बाहर निकलते हुए नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ काजोल ने बेहद ही प्यारे मैसेज के साथ युग को जन्मदिन की बधाई दी है। काजोल लिखती हैं- उन्होंने लिखा 'हैपी बर्थडे टू माय लिटिल बुद्धा, तुम्हें आज याद कर रही हूं।' बता दें, इस वक़्त काजोल सिंगापुर में हैं अपनी बेटी न्यासा के साथ रह रही हैं।
वहीं दूसरी तरफ अजय देवगन ने भी बेटे युग के 10 वें जन्मदिन पर उनकी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन फ़ोटोज़ में युव पौधें लगा रहे हैं। अजय ने बेटे को आगे के अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।
View this post on InstagramWorking towards a Green tomorrow. Cannot ask for more. Happy Birthday ? Yug. And, lots more to come.
बता दें, ये युग का शायद पहले बर्थडे होगा जिसमें मम्मी काजोल उनके साथ नहीं होंगी। दरअसल, बेटी न्यासा की पढ़ाई की वजह से काजोल को सिंगापुर जाना पड़ा। काजोल नहीं चाहती थीं कि कोरोना काल में न्यासा अकेले सिंगापुर में रहें। तो उन्होंने बेटी के साथ जाने का फैसला किया। फ़िलहाल काजोल बेटी के साथ सिंगापुर में हैं तो वहीं यहां मुंबई में अजय देवगन बेटे युग की देख रेख कर रहे हैं।