अजय देवगन की बेटी न्यासा ने अपने टिकटॉक वीडियो में कर दी ये बड़ी गलती-देखिये
अजय देवगन की बेटी न्यासा ने अपने टिकटॉक वीडियो में कर दी ये बड़ी गलती
Updated : October 04, 2021 11:04 PM ISTअजय देवगन की बेटी न्यासा टिकटॉक पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो दोस्तों संग वीडियो बना कर अपने अकाउंट पर शेयर करती हैं। अब उनका एक नया टिकटॉक वीडियो सामने आया है जिसे उनके फैन पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में न्यासा को Doja Cat पर डांस करते देखा जा सकता है।
जैसे से ही गाने की शुरुआत होती है न्यासा कैमरा देख कर डांस करने लगती है। लेकिन इसी दौरान वो पीछे बैठी अपनी दोस्त को चोट पहुंचा देती हैं। दरअसल, डांस स्टेप करने के दौरान न्यासा का हाथ पीछे बैठी उनकी दोस्त की आंखों में जा लगता है। देखिये ये वीडियो-
बता दें, 18 साल की न्यासा इस वक़्त इंडिया में नहीं बल्कि सिंगापुर में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। सिंगापुर में न्यासा अपने दोस्तों के संग पढ़ाई के साथ मस्ती भी करती हैं। उनके फैन पेज पर ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो मौजूद हैं जिससे समझा जा सकता है कि उन्हें अपने दोस्तों संग समय बिताना कितना पसंद है। वैसे लॉकडाउन के दौरान काजोल कई महीने अपनी बेटी के साथ सिंगापूर में रही थीं। फिलहाल वो अपने मुंबई वाले घर पर हैं। अजय और काजोल का एक बेटा युग भी है जो अभी सिर्फ 11 साल का है।