दिल्ली पुलिस के इस अधिकारी की सिंगिंग के फैन हुए अक्षय कुमार, वीडियो शेयर कर की तारीफ
दिल्ली पुलिस के इस अधिकारी की सिंगिंग के फैन हुए अक्षय कुमार
Updated : June 23, 2020 04:26 PM ISTकुछ समय पहले दिल्ली ऑफिसर पुलिस रजत राठोर नाम के एक व्यक्ति ने अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' का सबसे मशहूर गाना 'तेरी मिट्टी गाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने अक्षय कुमार को भी टैग किया था। देशभर में वायरल हो गया इस वीडियो से रजत को खूब तारीफें मिली थीं लेकिन उन्हें सिर्फ अक्षय के रिप्लाई का इंतजार था। खास बात ये है कि अक्षय ने एक छोटा वीडियो शेयर कर दिल्ली पुलिस के इस ऑफिसर को सलाम किया।
छोटी वीडियो शेयर करते हुए अक्षय ने कहा 'Hi रजत, मैं अक्षय, यार क्या कमाल का गाते हो तुम। बहोत पयार गाना गया 'तेरी मिट्टी'। मज़ा आ गया सुन के, ये वैसे है भी इतना प्यारा के आंखों से आंसू निकल आते हैं। उपर से तेरी आवाज में भी इतना दर्द है। खूबसूरत।’ आगे उन्होंने कहा और मैं देख सकता हूं तुम वर्दीवाले हो। मैं सही हूं न? खूब सारी शुभकामनाएं और सम्मान आपके काम के लिए। अच्छा करते रहे और टैलेंट को ऊपर रखें।’
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Teri Mitti is a song which always gives me goosebumps, no matter how many times I hear it, this time was no different ♥️ Thank you Rajat ji for sharing. #CopThatSings :) https://t.co/JTmy6qiSjs pic.twitter.com/FymUgo7u4U
— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 23, 2020
वैसे ये पहला मौका नहीं है। अक्षय कई मौकों पर ऐसे सोशल मीडिया पर लोगों को जवाब देते रहे हैं। वहीं कोरोना की जंग में अक्षय कुमार अब तक लोगों को घर पर सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में अक्षय ने बड़ी संख्या भी डोनेट की थी। उन्होंने मुंबई पुलिस के फंड में भी 5 करोड़ जैसी बड़ी रकम डोनेट की थी।