मिशन मंगल बॉक्स ऑफिस: अक्षय की फिल्म ने एक हफ्ते में कमा लिए हैं इतने करोड़
मिशन मंगल बॉक्स ऑफिस: फिल्म ने एक हफ्ते में कमा लिए हैं इतने करोड़
Updated : August 22, 2019 01:22 PM IST'मिशन मंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जादू बरकरार है। वीकडेज भी में फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने 5 दिन में ही सेंचुरी पूरी कर ली थी। अब फिल्म के हफ्ते भर का कलेक्शन सामने आ गया है। 'मिशन मंगल' ने बुधवार को यानी सातवें दिन 6.84 करोड़ रुपये कमाए और अब कुल मिलाकर फिल्म ने 121.23 का कलेक्शन कर लिया है।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >#MissionMangal crosses *lifetime biz* of #JollyLLB2 [₹ 117 cr] in 7 days... Thu 29.16 cr, Fri 17.28 cr, Sat 23.58 cr, Sun 27.54 cr, Mon 8.91 cr, Tue 7.92 cr, Wed 6.84 cr. Total: ₹ 121.23 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 22, 2019
15 अगस्त के दिन के रिलीज हुई 'मिशन मंगल' ने पहले दिन 29 करोड़, दूसरे दिन 17.28 करोड़, तीसरे दिन 23.58 करोड़, चौथे दिन 27.54 करोड़, पांचवें दिन 8.75 करोड़ और छठे दिन 7.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस कलेक्शन में साफ देखा जा सकता है की वीकेंड पर फिल्म की कितनी अच्छी कमाई हुई है। इस वीकेंड पर कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। इसका फायदा भी मिशन मंगल को मिलेगा। फिल्म का क्लैश 'बाटला हाउस' से हुआ, लेकिन ये टक्कर मिशन मंगल की कमाई के आगे फेल हो गई।