अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' और रणवीर सिंह की '83' 2021 में इस दिन होगी रिलीज़
अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' और रणवीर सिंह की '83' 2021 में इस दिन होगी रिलीज़
Updated : November 20, 2020 07:33 PM ISTअक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' और रणवीर सिंह की '83' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। पहले से फ़िल्में इस साल के शुरुआती महीने में रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन ने काम बिगाड़ दिया। बाद में कयास ये लगाये गए कि मेकर्स इन फिल्मों को दिवाली और क्रिसमस पर रिलीज़ कर सकते हैं। लेकिन देशभर में मौजूदा हालातों को देखते हुए फिल्मों की रिलीज़ टाल दी गई। अब फिल्म से जुड़ी एक ताजा अपडेट सामने आई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए फिल्म की रिलीज़ की बड़ी जानकारी दी है।
तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए लिखा-सभी की निगाहें 2021 के पहले क्वाटर पर हैं। सूर्यवंशी और फिल्म 83 सिनेमाहॉल में रिलीज होने जा रही हैं। अगले साल। दोनों ही फ़िल्में 31 मार्च 2021 से पहले रिलीज होंगी। रिलीज डेट अभी फाइनलाइज नहीं हुई हैं'।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >ALL EYES ON FIRST QUARTER OF 2021... #Sooryavanshi and #83TheFilm to release in *cinemas* NEXT YEAR [2021]... Both will release *before* 31 March 2021... Release dates *NOT* finalised yet. pic.twitter.com/EUPLSscPKA
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 20, 2020
पिछले दिनों ऐसी भी खबरें थीं कि मेकर्स इन फिल्मों को ओ=OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ करने की प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन अब फ़िल्में अगले साल तक के लिए टल गई है। वैसे ये दोनों ही फ़िल्में शानदार मुद्दों पर बनी है। रणवीर सिंह 83 में कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। 1983 के क्रिकेट वर्ल्डकप मैच को दिखाया जायेगा। वहीं सूर्यवंशी में अक्षय ने शानदार एक्शन किया है। अब ऐसी फिल्मों को तो थिएटर पर ही देखने में मज़ा आएगा।