कॉफ़ी विद करण: दीपिका, आलिया के अलावा इस सुपरस्टार के साथ रणवीर सिंह भी आयेंगे नज़र !
Updated : October 07, 2018 11:10 AM ISTकरण जौहर का ‘कॉफ़ी विद करण अभी शुरू भी नहीं हुआ है लेकिन शो पर आने वाले मेहमानों को लेकर ये शो सुर्खियां बटोर रहा है। कुछ दिन पहले सैफ अली खान और सारा अली खान ने करण के साथ शूटिंग की। जिसकी जानकारी खुद करण ने एक तस्वीर पोस्ट करके दी। उसके बाद पहली बार अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर की जोड़ी ने भी इस शो पर साथ में शिरकत की। इन दोनों की की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुई। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चाएं तो दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को लेकर हो रही है। दोनों पहली बार इस शो पर साथ नज़र आने वाली हैं। वहीं रणवीर सिंह अपने आइडियल अक्षय कुमार के साथ पीयेंगे कॉफ़ी। दरअसल, करण ने अपने इन्स्टाग्राम पर इन जोड़ियों की तस्वीर पोस्ट की है। जहां ये साथ में ‘कॉफ़ी विद करण' के काउच पर कॉफ़ी मग के साथ नज़र आ रहे हैं!
View this post on InstagramSeason opener!!!!!!! #girlpower all the way!!! @deepikapadukone @aliaabhatt ☕️☕️☕️☕️☕️
बता दें, करण का ये शो हर सीज़न कुछ नया लेकर आता है। जहां कभी नई जोड़ियां देखने तो कुछ सीक्रेट सुनने को मिलते हैं। अब सामने आ रहे जोड़ियों के नाम से तो तो साफ़ समझ आ रहा है कि करण के शो का ये सीजन सुपरहिट होने वाला है। जहां दीपिका और आलिया रणबीर कपूर को लेकर बात करती नज़र आ सकती हैं। वहीं दूसरी तरफ रणवीर भी अपने और अक्षय के रिश्ते के बारे में बोलते नज़र आ सकते हैं। वैसे ये एपिसोड 13 अक्टूबर को स्टार वर्ल्ड पर दिखाया जायेगा। सिने जगत की इन सुपरस्टार्स को साथ देखना मजेदार होगा।