आलिया भट्ट एस एस राजमौली की RRR के लिए हैदराबाद रवाना, जाह्नवी ने शेयर की डांस क्लिप
आलिया भट्ट एस एस राजमौली की RRR के लिए हैदराबाद रवाना
Updated : December 06, 2020 04:41 PM ISTआलिया भट्ट इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। पिछले दिनों उनके नए घर की भी खबरें आई थीं। अब इन सब चीजों को मैनेज करते हुए आलिया अपनी अगली फिल्म RRR के लिए हैदराबाद रवाना हो गई हैं। वह रविवार सुबह ही निकली थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी एक फोटो भी शेयर की और बताया कि आखिरकार वो RRR की टीम में शामिल होने के रास्ते मे हैं। इस तस्वीर में वो काफी सिंपल नजर आ रही हैं और दो बड़े इयररिंग्स पहने हुए हैं।
दूसरी तरफ जाह्नवी कपूर भी इंस्टा पर रविवार को छाई रहीं। उन्होंने अपनी डांस प्रैक्टिस की एक खूबसूरत सी वीडियो क्लिप शेयर की है। जाह्नवी कपूर हर रंग के सलवार कमीज में नजर आईं। इस वीडियो में उनकी बहन खुशी कपूर भी दिख रही हैं, जो कि सोफे पर बैठी हुई हैं और अपना फोन इस्तेमाल कर रही हैं।
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर आखिरी बार गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में नजर आई थीं जो कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। उनके पास इस वक्त कई फिल्मे हैं। वो राजकुमार राव के साथ रुही अफ्जाना, कार्तिक के साथ दोस्ताना 2 और करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म तख्त में नजर आएंगी।