आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ शेयर की ये खूबसूरत फोटो; निक-प्रियंका ने पूजा कर मनाई दिवाली
आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ शेयर की ये खूबसूरत फोटो
Updated : November 05, 2021 04:22 PM ISTआलिया भट्ट और रणबीर कपूर का रिश्ता अब किसी से छुपा नहीं है। दोनों खुल कर एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इज़हार करते हैं, साथ छुट्टियां मनाने जाते हैं। वहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी दोनों के साथ की तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। इस बार आलिया ने रणबीर के साथ की बेहद ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। आलिया ने इस तस्वीर के साथ सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी।
दरअसल, आलिया, रणबीर और इनकी आने वाली फिल्म न'ब्रह्मास्त्र'के डायरेक्टर आयन मुखर्जी दिवाली के मौके पर मुंबई में काली पूजा के लिए साथ आये। इस मौके पर तो वैसे कई सारी तस्वीरें सामने आई। लेकिन आलिया ने जो रणबीर के साथ शेयर की, उस तस्वीर ने दिल जीत लिया। एक्ट्रेस ने दिवाली को प्यार के साथ विश किया। देखिये-
View this post on Instagram
View this post on Instagram
वहीं दूसरी तरफ अमेरिका में बैठी प्रियंका चोपड़ा ने भी घर निक के साथ दिवाली मनाई। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उन्हें ट्रेडिशनल ऑउटफिट में देखा जा सकता है। प्रियंका निक के साथ लक्ष्मी पूजा करती हुई नज़र आ रही हैं। उन्होंने खुद तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है-या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः'
View this post on Instagram
प्रियंका और निक की दिवाली पूजा की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि विदेश में होने के बाद भी एक्ट्रेस अपने रीतिरिवाजों से जुड़ी हुई हैं। प्रियंका निक की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।