अमिताभ बच्चन का हेल्थ अपडेट, 26 स्टाफ मेंबर्स निकले कोरोना नेगेटिव
अमिताभ बच्चन का हेल्थ अपडेट, 26 स्टाफ मेंबर्स निकले कोरोना नेगेटिव
Updated : July 13, 2020 03:25 PM ISTअमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन अब भी मुंबई के नानावती अस्पताल मे हैं। दोनों को कोरोना के हल्के लक्षण हैं लेकिन दोनों की हालत स्थिर हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें बराबर भूख भी लग रही है और किसी और तरह गंभीर इलाज की जरूरत नहीं है। शुरुआती दवाइयों से ही उन्हें आराम मिल रहा है। अमिताभ बच्चन इस बीच अपना सामान्य रूटीन अपना रहे हैं। उन्होंने अस्पताल से ही अपने ब्लॉग पर अपने चाहने वालों को जन्मदिन भी विश किया है।
26 स्टाफ मेंबर्स निकले कोरोना नेगेटिव
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि करीब 54 लोग बच्चन परिवार के संपर्क में आए थे। इनमें से 28 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है और 26 लोगों का टेस्ट हुआ। इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, हालांकि इन्हें भी अगले 14 दिन के लिए क्वारंटाइन रहना होगा।
View this post on InstagramFather .. Son .. Grandson .. some years ago .. the folded hands are unplanned .. just happened
अमिताभ ने ज्याया आभार
अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के लिए न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पूरे देश से दुआएं आ रही हैं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। अमिताभ ने सभी का आभार जताते हुए लिखा कि वो हाथ जोड़कर सभी का शुक्रिया करते हैं।
वहीं दूसरी तरफ उनके चारों घरों को सील कर दिया गया है और कंटेनमेंट जोन का नोटिस भी लगा दिया है और घरों और एरिया को सैनिटाइज किया गया है। अमिताभ और अभिषेक को अलग अलग रूम में रखा गया है। जबकि ऐश्वर्या और आराध्या घर पर ही हैं। दोनों में कोई लक्षण नहीं पाए गए थे इसलिए दोनों घर पर ही सेल्फ क्वारंटाइन मे हैं।