अनिल कपूर ने जुग जुग जियो के सेट पर सेलीब्रेट किया अपना जन्मदिन, बेटी सोनम ने भी दी बधाई
अनिल कपूर ने जुग जुग जियो के सेट पर सेलीब्रेट किया अपना जन्मदिन
Updated : December 24, 2020 11:17 AM ISTअनिल कपूर आज यानी गुरुवार को अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। वो इस वक्त फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग मे लगे हुए हैं, इसलिए उनका जन्मदिन सेट पर ही सेलीब्रेट किया गया है। वरुण धवन, कियारा आडवाणी और प्राजक्ता कोहली ने उनके सेलीब्रेशन की वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की है। अनिल केक काटते हुए दिख रहे हैं और बाकी मौजूद फिल्म के लोग काफी एंजॉय कर रहे हैं।
View this post on Instagram
बेटी सोनम कपूर ने भी सोशल मीडिया पर अनिल कपूर के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा है। उन्होंने जन्मदिन की मुबारकबाद देते हुए उन्हें सबसे पॉजिटिव इंसान बताया। उन्होंने कहा कि वो अपने पापा को मिस कर रही हैं और वो उन्हें नए साल पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
View this post on Instagram
इसके अलावा अनुपम खेर ने भी अनिल को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, ''प्यारे दोस्त अनिल कपूर। जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।। प्रभू आपको लंबी और स्वास्थ्य पूर्ण आयु प्रदान करें। बड़ी मेहनत से और मुश्किल से आपके जैसा प्रेरणात्मक दोस्त मिलता है। प्रभु से प्रार्थना है तुम हमेशा खुश रहो और मुझे भी ख़ुश रखो। AK vs AK के लिए बेस्ट ऑफ़ लक!''
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >प्यारे दोस्त @AnilKapoor।जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।।प्रभू आपको लंबी और स्वास्थ्य पूर्ण आयु प्रदान करें। बड़ी मेहनत से और मुश्किल से आपके जैसा प्रेरणात्मक दोस्त मिलता है।प्रभु से प्रार्थना है तुम हमेशा ख़ुश रहो और मुझे भी ख़ुश रखो। AK vs AK के लिए बेस्ट ऑफ़ लक!?? pic.twitter.com/AVOgp3DNPx
— Anupam Kher (@AnupamPKher) December 24, 2020
अनिल की फिल्म AK vs AK नेटफ्लिक्स पर उनके जन्मदिन यानी 24 अगस्त को रिलीज हो रही है, इसलिए एक्टर के लिए ये दिन और भी खास है।