करण जौहर के घर पहुंचे अनिल कपूर, नीतू कपूर और कियारा अडवानी, मुलाकात की वजह नहीं आई सामने
करण जौहर के घर पहुंचे अनिल कपूर, नीतू कपूर और कियारा अडवानी
Updated : August 08, 2020 11:39 AM ISTसुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद फिल्ममेकर करण जौहर को नेपोटिज्म को बढ़ावा देने के लिए खूब ट्रोल किया गया था। इस ट्रोलिंग की वजह से ही करण सोशल मीडिया से गायब हो गये। अब लंबे समय बाद करण अपने फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ पार्टी करते नज़र आये। शुक्रवार शाम बॉलीवुड सितारे अनिल कपूर, नीतू कपूर और कियारा अडवाणी करण के घर स्पॉट किये गए।
ये सभी सितारे करण के बाहर मास्क लगाये हुए स्पॉट हुए। लेकिन अभी तक इस मुलाकात की वजह सामने नहीं आई है।
बता दें, सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद से ही करण सोशल मीडिया और गेदरिंग से गायब चल रहे थे। लेकिन हाल में उन्होंने रणवीर सिंह के इंस्टाग्राम लाइव पर कमेंट कर सोशल मीडिया पर वापसी की। इससे पहले करण ने सुशांत की डेथ पर पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने सुशांत को ना बचा पाने का दुख जताया था। हालांकि, वो स्टारकिड्स को लांच करने, नेपोटिज्म को बढ़ावा देने के लिए खूब ट्रोल हुए।