अनिल कपूर ने इस अनदेखी तस्वीर के साथ बहन रीना को किया बर्थडे विश, देखिये
अनिल कपूर ने इस अनदेखी तस्वीर के साथ बहन रीना को किया बर्थडे विश
Updated : August 10, 2020 03:29 PM ISTअनिल कपूर अपनी बहन रीना के बेहद करीब हैं। उन्होंने बहन के बर्थडे पर एक खास मैसेज के साथ अनसीन तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अनिल की बहन रीना के साथ सोनम कपूर और उनके बहन भाई भी नज़र आ रहे हैं।
बहन को बर्थडे विश करते हैं अनिल ने लिखा 'पूरी दुनिया में सबसे अच्छी बहन को जन्मदिन मुबारक हो...रीना आप हमेशा सहीं वजहों से कैरिंग और पूरे परिवार की फेवरेट रही हैं। आप खुश रहें, स्वस्थ रहें, कम रोएं...और हमेशा के लिए हंसें।’
इस पूरे लॉकडाउन के दौरान अनिल कपूर ने अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया। वो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ भी जुड़े रहे।आगे आने वाले समय में अनिल धर्मा प्रोडक्शन में बन रही तख़्त में नज़र आने वाले हैं। वहीं हाल में उन्हें करण जौहर के घर के बाहर भी स्पॉट किया गया था। बताया जा रहा है अनिल करण की अगली फिल्म में भी अहम किरदार निभा सकते हैं। इस फिल्म में उनके साथ नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा अडवाणी होंगे। हालांकि, फ़िलहाल इस फिल्म की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।