शबाना आज़मी की फिल्म में बैकग्राउंड डांसर थे अनिल कपूर, 41 साल पुराना वीडियो किया शेयर
शबाना आज़मी की फिल्म में बैकग्राउंड डांसर थे अनिल कपूर
Updated : April 15, 2021 07:39 PM ISTअनिल कपूर फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम है। फिल्म ‘वो सात दिन’ से पहचान बनाने वाले अनिल ने अपने बलबूते पर कई शानदार ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अनिल कपूर कभी बैकग्राउंड डांसर भी हुआ करते थे। और लीड एक्टर्स के बीच बैकग्राउंड में डांस करके ही उन्होंने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की थी।
अनिल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप को रीट्वीट किया है। इस क्लिप में उन्हें लीड हीरो के बैकग्राउंड में डांस करते हुए देखा जा सकता है। अनिल ने बताया उन्होंने बतौर बैकग्राउंड डांसर इंडस्ट्री में कदम रखा था और जहां भी वो हैं उसके लिए बहुत शुक्रगुजार हैं।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >One from the archives! Started my career as a filler & a background dancer...started from scratch and now we here....this video brought back so many memories.... blessed to be where I am today... https://t.co/6lUb9QLw1U
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) April 15, 2021
बता दें, 1980 में आई फिल्म ‘एक बार कहो’ में शबाना आज़मी और नवीन निश्चल लीड रोल में थे। इस फिल्म के एक गाने के बैकग्राउंड के गाने में अनिल कपूर को डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस फिल्म के करीब 3 साल बाद साल 1983 में पद्मिनी कोल्हापुरी और नसीरुद्दीन शाह के साथ उनकी पहली फिल्म ‘वो सात दिन’ रिलीज़ हुई थी। आज अनिल कपूर इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शामिल हैं।